1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. पैनासोनिक एलुगा आई3 में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

पैनासोनिक एलुगा आई3 में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 28, 2016 01:50 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 01:50 pm IST

japanese electronic company Panasonic launches new smartphone Eluga i3 of 9,290 rupees. it is an upgraded version of Eluga i2. It's USP is 13MP camera.

Panasonic ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन एलुगा आई3, आधुनिक वोल्‍ट 4जी तकनीक से है लैस- India TV Hindi
Panasonic ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन एलुगा आई3, आधुनिक वोल्‍ट 4जी तकनीक से है लैस

नई दिल्ली। जापान की इलेक्ट्रोनिक कंपनी पैनासोनिक ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन एलुगा आई3 लॉन्च कर दिया है। यह फोन भारत में सबसे आधुनिक 4जी तकनीक वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) को सपोर्ट करती है। इस नए Panasonic स्मार्टफोन की कीमत 9,290 रुपए रखी गई है। यह शैंपेन गोल्ड, रोज गोल्ड और मरीन ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। यह फोन एलुगा आई2 का अपग्रेडिड वर्जन है।

पैनासोनिक एलुगा आई3 के क्या हैं फीचर्स

Panasonicएलुगा आई3 में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 720X1280 पिक्सल है। इसमें 1.3 GHz का क्वॉड कोर प्रोसेसर है साथ ही 2 जीबी रैम है। फोन में 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और सेलफी क्लिक करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एलुगा आई3 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यह फोन 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है। इसमें 2700 एमएएच पावर की बैटरी है। फोन एक समय में एक सिम कार्ड पर ही 4जी सपोर्ट करता है।

तस्वीरों में देखिए अच्छे सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

selfie smartphones

indiatvpaisaasus-zenfone-2-laser-smartpIndiaTV Paisa

indiatvpaisaHuawei-Honor-4XIndiaTV Paisa

indiatvpaisasamsung-galaxy-on7IndiaTV Paisa

indiatvpaisalavapixelv1IndiaTV Paisa

indiatvpaisainfocus m530IndiaTV Paisa

Panasonic एलुगा आई3 की सबसे बड़ी खासियत इसका 4जी एलटीई के साथ वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) का सपोर्ट करना है। कनेक्टिविटी के लिए Panasonic एलुगा आई3 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ, ए-जीपीएस सपोर्ट करता है। इसके डायमेंशन 151 x 77 x 8.2 मिलीमीटर है। यह फोन लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- मोटोरोला पेश करेगा एंड्रॉयड N पर चलने वाला पहला फोन Moto X

यह भी पढ़ें- Very Helpful: बैलेंस जीरो होने के बाद भी कर सकते हैं फैमिली और फ्रेंड से कॉन्टेक्ट, ये टिप्‍स होंगे मददगार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा