1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Panasonic ने लॉन्च किया T44 लाइट स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो और 2400mAh पावर की बैटरी से है लैस

Panasonic ने लॉन्च किया T44 लाइट स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो और 2400mAh पावर की बैटरी से है लैस

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jul 30, 2016 01:49 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 02:52 pm IST

Japanese electronic company Panasonic launches a new budget phone, T44 lite. It is priced for 3,199 rupees. The phone is available for sale on snapdeal.

Panasonic ने लॉन्च किया T44 लाइट स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो और 2400mAh पावर की बैटरी से है लैस- India TV Hindi
Panasonic ने लॉन्च किया T44 लाइट स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो और 2400mAh पावर की बैटरी से है लैस

नई दिल्ली। जापान की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी पैनासोनिक (Panasonic) ने अपना नया बजट स्मार्टफोन टी44 लाइट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 3,199 रुपए रखी है। खरीदारी के लिए यह एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन रोज गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दो साल में पैनोसोनिक के सभी फोन होंगे Made In India, लॉन्‍च किया नया स्मार्टफोन एलुगा नोट

तस्वीरों में देखिए बाजार में मिलने वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

पैनासोनिक टी44 लाइट स्मार्टफोन के फीचर्स

  • पैनासोनिक टी44 स्मार्टफोन में 4 इंच का WVGA डिस्प्ले स्क्रीन है, जिसका रोजल्यूशन 800 x 480 पिक्सल है।
  • फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 3जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।
  • पैनासोनिक टी44 स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 512MB रैम दी गई है।
  • फोन की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता 8जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोटो खींचने के लिए इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश सहित 2MP का रियर और 0.3MP का फ्रंट कैमरा है।
  • फोन में 2400 एमएएच पावर की बैटरी दी गई है। कंपनी दावा करती है कि बैटरी 3जी नेटवर्क पर 8.5 घंटे और 2जी पर 20 घंटे तक का टॉकटाइम व 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
  • कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3जी के साथ ब्लूटथ, वाई-फाई, जीपीएस और एफएम सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं।
  • इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 127.3 x 66 x 9.65 मिलीमीटर और वजन 137 ग्राम है।

यह भी पढ़ें- Vivo ने V3 स्मार्टफोन की कीमत में की कटौती, 3GB RAM वाला फोन मिलेगा 3,000 रुपए सस्‍ता 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा