1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. डाटा लीक मामले के बाद फेसबुक ने टाला होम कैमरा लाने का इरादा, मई में होना था लॉन्‍च

डाटा लीक मामले के बाद फेसबुक ने टाला होम कैमरा लाने का इरादा, मई में होना था लॉन्‍च

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 30, 2018 09:49 am IST,  Updated : Mar 30, 2018 04:41 pm IST

डाटा लीक मामले के बाद फेसबुक ने कथित तौर पर कैमरे से लैस वीडियो स्‍क्रीन लाने के इरादे को फिलहाल टाल दिया है। आपको बता दें कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर यूजर्स का डाटा लीक करने का आरोप लगा है।

Facebook's Mark Zuckerberg Delays Launch of Home Camera Portal- India TV Hindi
Facebook's Mark Zuckerberg Delays Launch of Home Camera Portal

नई दिल्‍ली। डाटा लीक मामले के बाद फेसबुक ने कथित तौर पर कैमरे से लैस वीडियो स्‍क्रीन लाने के इरादे को फिलहाल टाल दिया है। आपको बता दें कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर यूजर्स का डाटा लीक करने का आरोप लगा है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने फिलहाल अपना होम कैमरा लॉन्‍च करने के इरादे को टाल दिया है।

फेसबुक का यह डिवाइस वॉयस असिस्‍टेंट स्‍पीकर्स जैसे अमेजन के ईको और गूगल होम को टक्‍कर देने वाला था। इसे मई महीने में फेसबुक के एफ8 डेवलपर्स कंफ्रेंस में लॉन्‍च किया जाने वाला था लेकिन इसे अभी टाल दिया गया है। अब फेसबुक अपना होम कैमरा मई में लॉन्‍च न कर इसे इस साल कभी और लॉन्‍च करेगी।

नया हार्डवेयर पोर्टल के नाम से आने वाला था। माना जाता है कि यह वॉयस असिस्‍टेंट और वीडियो क्षमता से लैस एक स्‍पीकर है जो चेहरे को भी पहचान सकता है। लेकिन फेसबुक पावर्ड कैमरा लॉन्‍च को इसलिए टाल दिया गया क्‍योंकि संभव है कि इसे भी संदेह भरी नजरों से देखा जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा