1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Realme 5 Pro और Realme 5 भारत में लॉन्च, 4 कैमरा सेटअप वाला सबसे सस्‍ता समार्टफोन, जानें कीमत

Realme 5 Pro और Realme 5 भारत में लॉन्च, 4 कैमरा सेटअप वाला सबसे सस्‍ता समार्टफोन, जानें कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 20, 2019 05:22 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 09:27 pm IST

रियलमी 5 प्रो में 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, एक 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है।

Realme 5 series with 4-camera setup now in India- India TV Hindi
Realme 5 series with 4-camera setup now in India Image Source : REALME 5 SERIES WITH 4-CA

नई‍ दिल्‍ली। चीन की स्‍मार्टफोन निर्माता रियलमी ने मंगलवार को भारत में अपने दो नए स्‍मार्टफोन रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो को लॉन्‍च किया। रियलमी 5 डिवाइस क्‍वाड कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। रियलमी 5 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। इसके 6जीबी रैम व 64जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 8जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।

रियलमी 5 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। इसके 4जीबी रैम व 64जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 4जीबी रैम व 128जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।

रियलमी 5 प्रो में 48 मेगापिक्‍सल सोनी आईएमएक्‍स 586 सेंसर, एक 8 मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्‍सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्‍सल डेप्‍थ सेंसर है। इसके फ्रंट में, 16 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा है जो एचडीआर और एआई ब्‍यूटीफ‍िकेशन से लैस है।

दूसरी ओर रियलमी 5 में 48 मेगापिक्‍सल के स्‍थान पर 12 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है। बाकी तीन लेंस रियलमी 5 प्रो की तरह हैं। रियलमी 5 में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है जो एआई ब्‍यूटीफ‍िकेशन से सुसज्जित है।

रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कहा कि 10 हजार रुपए में रियलमी 5 पहला क्‍वाड कैमरा फोन है। उन्‍होंने कहा कि रियलमी 5 प्रो के साथ अब आपको डीएसएलआर कैमरा साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी।

रियलमी 5 प्रो में 6.3 इंच फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3+ की सुरक्षा के साथ आता है। यह डिवाइस क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से संचालित है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर रन करता है। इसमें 4035 एमएएच की बैटरी है।   

रियलमी 5 में 6.5 इंच एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3+ की प्रोटेक्‍शन है। इसमें नया क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा हुआ है। रिलयमी 5 में 5,000 एमएएच की बैटरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा