1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रियलमी कल भारत में लॉन्च करेगी सस्ता स्मार्टफोन Narzo 20, लीक हुई कीमत, ये होंगे धांसू फीचर्स

रियलमी कल भारत में लॉन्च करेगी सस्ता स्मार्टफोन Narzo 20, लीक हुई कीमत, ये होंगे धांसू फीचर्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 12:07 pm IST

Realme Narzo 20 series : सोमवार 21 सितंबर को रियलमी अपनी नार्ज़ो 20 सीरीज लॉन्च करने जा रही है।

Realme Narzo 20 series- India TV Hindi
Realme Narzo 20 series Image Source : FILE

भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही चीनी स्मार्टफोन कंपनियां एक बार फिर नए प्रोडक्ट को लेकर तैयार है। सोमवार 21 सितंबर को रियलमी अपनी नार्ज़ो 20 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज के तहत Realme Narzo 20 Pro, Narzo 20A, और Realme Narzo 20 को लॉन्च करेगी। ये तीनों फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस रियलमी UI 2.0 के साथ आएंगे। ट्विटर पर फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर कई रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। 

इन रिपोर्ट के अनुसार रियलमी नार्जो की कीमत 9000 रुपए से कम से शुरू हो सकती है। रियलमी नार्ज़ो 20A की बता करें तो इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल सकती है। इसकी कीमत 8,999 रुपये हो सकती है। वहीं इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। इसी प्रकार रियलमी नार्ज़ो 20 की बात करें तो इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये हो सकती है। वहीं 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये संभावित है। इसके अलावा रियलमी नार्ज़ो 20 प्रो स्मार्टफोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये हो सकती है। कंपनी इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल भी पेश कर सकती है, इसकी कीमत 19,999 रुपये हो सकती है।

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसा रियलमी नार्ज़ो 20ए में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 10वॉट चार्जिंग सपॉर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP + 12MP + 2MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।प्रो मॉडल में भी 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा