1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग गैलेक्सी एम30एस 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ अगले महीने होगा लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ अगले महीने होगा लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2019 10:15 am IST,  Updated : Aug 25, 2019 10:27 am IST

अपने ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव गैलेक्सी एम सीरीज की सफलता की लहर पर सवार होकर सैमसंग इंडिया भारतीय बाजार में सितंबर के मध्य में गैलेक्सी एम30एस लॉन्च करने जा रही है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Samsung Galaxy M30s to launch with 48MP camera in India next month- India TV Hindi
Samsung Galaxy M30s to launch with 48MP camera in India next month

नई दिल्ली। अपने ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव गैलेक्सी एम सीरीज की सफलता की लहर पर सवार होकर सैमसंग इंडिया भारतीय बाजार में सितंबर के मध्य में गैलेक्सी एम30एस लॉन्च करने जा रही है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 

उद्योग से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गैलेक्सी एम30एस नए एक्सीनोस प्रोसेसर से लैस है, जोकि अब तक लांच किए गए गैलेक्सी डिवाइसों में नहीं था। सूत्रों ने कहा कि गैलेक्सी एम30एस में एक शक्तिशाली ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जो 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस होगा। कंपनी के सभी प्रतिद्वंद्वियों के नवीनतम डिवाइसेज- श्याओमी के20 प्रो, मी ए3 और रियलमी 5 प्रो 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा प्रणाली से लैस है। 

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "नए गैलेक्सी एम30एस उद्योग का नेतृत्व करते हुए सैमसंग बेहद शक्तिशाली बैटरी लगाएगा, जो फास्ट चार्जिग को सपोर्ट करेगा।"

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के इंडस्ट्री इंटेलीजेंस ग्रुप (आईआईजी) के प्रमुख प्रभु राम ने कहा, "भारतीय स्मार्टफोन बाजार में किफायती स्मार्टफोन्स (7,000 से 25,000 रुपये) का बाजार सबसे तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन कंपनियां नई-नई पेशकश के साथ एंट्री लेवल का फोन खरीदने वालों को किफायती और प्रीमियम खंड (25,000 रुपये से ज्यादा) का स्मार्टफोन खरीदने के लिए लुभा रही हैं।"

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। सैमसंग ने इस साल के शुरुआत में गैलेक्सी एम-सीरीज को उतारा था, मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में हैंडसेट को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा