1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड सितंबर में हो सकता है लॉन्‍च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड सितंबर में हो सकता है लॉन्‍च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2019 11:36 am IST,  Updated : Aug 02, 2019 11:36 am IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के बाजारों में उतारा जाएगा।

Samsung Galaxy Fold could launch in September- India TV Hindi
Samsung Galaxy Fold could launch in September Image Source : SAMSUNG GALAXY FOLD COULD

सियोल। दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज सैमसंग का बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन  गैलेक्सी फोल्ड 18-20 सितंबर के दौरान लॉन्‍च हो सकता है। इसी दौरान एप्पल अपना आईफोन 11 भी लॉन्‍च करेगी।

कोरियाई समाचार वेबसाइट द इंवेस्टर की रिपोर्ट में बताया गया कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले 26 अप्रैल को लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन कई हैंडसेटों में डिस्प्ले की खराबी सामने आने के बाद कंपनी ने इसे लॉन्‍च करने की तारीख टाल दी।

इससे पहले, सैमसंग डिस्प्ले के उपाध्यक्ष किम सियोंग-चेओल ने पुष्टि की थी कि गैलेक्सी फोल्ड की समस्या को दूर कर लिया गया है और अब यह बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में लॉन्‍च किया जाएगा, उसके बाद अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के बाजारों में उतारा जाएगा। कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इसे भारतीय बाजार में कब उतारा जाएगा। इस डिवाइस में 7.3 इंच का प्राइमरी फ्लैक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है और इसका सेकेंडरी स्क्रीन 4.6 इंच का है।

यह प्रीमियम स्‍मार्टफोन 7एनएम क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 855 ओक्‍टाकोर चिपसेट के साथ आएगा। इसमें 12जीबी रैम और 512जीबी स्‍टोरेज होगी। सैमसंग गैलेक्‍सी फोल्‍ड में 16 मेगापिक्‍सल, 12 मेगापिक्‍सल और 12 मेगापिक्‍सल का ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा