1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Sony Xperia XA Ultra 25 जुलाई को होगा लॉन्च, सेल्फी क्लिक करने के लिए है 16MP का फ्रंट कैमरा

Sony Xperia XA Ultra 25 जुलाई को होगा लॉन्च, सेल्फी क्लिक करने के लिए है 16MP का फ्रंट कैमरा

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jul 23, 2016 12:17 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 02:00 pm IST

Japanese electronic company Sony will launch its Xperia XA Ultra smartphone on 25 July. The USP of this smartphone is 21MP rear and 16MP front camera.

Sony Xperia XA Ultra 25 जुलाई को होगा लॉन्च, सेल्फी क्लिक करने के लिए है 16MP का फ्रंट कैमरा- India TV Hindi
Sony Xperia XA Ultra 25 जुलाई को होगा लॉन्च, सेल्फी क्लिक करने के लिए है 16MP का फ्रंट कैमरा

नई दिल्ली। जापान की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सोनी भारत में अपना स्मार्टफोन एक्सपिरिया एक्स ए अल्ट्रा (Xperia XA Ultra) 25 जुलाई को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकरी ट्वीट के माध्यम से दी है। कंपनी ने ट्वीट किया, “योर पर्फेक्ट सेल्फी कंपेनियन, विथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन।“   फिलहाल कंपनी ने इस फोन के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका नाम सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा हो सकता है।

तस्वीरों में देखिए बेहतरीन कैमरा वाले स्मार्टफोन

SMARTPHONES WITH GOOD CAMERA

asus-zenfone-max (1)IndiaTV Paisa

coolpad-note-3-liteIndiaTV Paisa

coolpad-note3IndiaTV Paisa

Untitled-1 (10)IndiaTV Paisa

Intex-Cloud-FlashIndiaTV Paisa

Sony Xperia XA Ultra स्मार्टफोन के फीचर्स

  • एक्सपिरिया एक्स ए अल्ट्रा में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है।
  • इस सिंगल नैनो सिम फोन में मीडिया टेक हैलियो पी10 प्रोसेसर है साथ ही 3 जीबी रैम है।
  • फोन में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढाया जा सकता है।
  • इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • फोटो खींचने के लिए एक्सपिरिया एक्स ए अल्ट्रा में फ्लैश सहित 21.5 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी क्लिक करने के फ्लैश सहित 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, ऑटो फोकस, वाइड एंगल लैंस, ऑटो सीन रिकॉग्निशन और एचडीआर जैसे फीचर्स हैं।
  • इसमें 2700 एमएएच पावर की बैटरी है। कंपनी दावा करती है यह 2 दिन तक बिना फुल चार्ज के चल सकती है। फोन के साथ क्विक चार्जर आएगा जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
  • इसके डायमेंशन 164.2×79.4×8.4mm और वजन 190 ग्राम है।
  • कनेक्टिविटी के लिए एक्सपिरिया एक्स ए अल्ट्रा स्मार्टफोन में 4जी एलटीई के साथ जीपीआरएस/एज, 3जी, ए-जीपीएस, वाई फाई मीराकास्ट, ब्यूटूथ, एनएफसी और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें- Sony Xperia XA Dual भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 20,990 रुपए

यह भी पढ़ें- Xiaomi रेडमी प्रो में मिल सकते हैं दो रियर कैमरा और 10 कोर वाला प्रोसेसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा