1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आज एक बार फिर होगी शाओमी Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी

आज एक बार फिर होगी शाओमी Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 06, 2017 09:21 am IST,  Updated : Jun 06, 2017 09:21 am IST

आज यानि 6 जून को Redmi 4 की तीसरी फ्लैश सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है।

आज एक बार फिर होगी शाओमी Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी- India TV Hindi
आज एक बार फिर होगी शाओमी Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के हाल में लॉन्‍च हुए फोन Redmi 4 की आज तीसरी फ्लैश सेल है। आज यानि 6 जून को Redmi 4 की तीसरी फ्लैश सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। इससे पहले कंपनी में 23 और 30 मई को रेडमी 4 की पहली सेल आयोजित की थी। पहली सेल के दौरान मात्र 8 मिनट के भीतर Redmi 4 के ढाई लाख यूनिट बिक गए थे।

Xiaomi ने Redmi 4 को भारत में 3 वैरिएंट के साथ उतारा है। सबसे सस्‍ता मॉडल 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 6,999 रुपए होगी। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरज वाला है जिसकी कीमत 8999 रुपए है। वहीं तीसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। फोन को खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : #WWDC : Apple ने लॉन्‍च किए iMac और MacBook समेत ये छह नए प्रोडक्‍ट, जानिए कीमत और खासियत

तस्‍वीरों में देखिए Reliance Jio को सपोर्ट करने वाले स्‍मार्टफोन्‍स

smartphones supporting reliance 4g

Untitled-6 (5)IndiaTV Paisa

Untitled-10 (2)IndiaTV Paisa

Untitled-7 (2)IndiaTV Paisa

motorola-moto-g-3rd-gen-1IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-on5-goes-offIndiaTV Paisa

ये हैं इसके स्‍पेसिफिकेशंस

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले की सुरक्षा दी गई है। स्‍क्रीन का रिजोल्‍यूशंस 1280 x 720 पिक्सल है। यूजर्स के पास इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :28,000 रुपए से ज्‍यादा सस्‍ता हुआ LG V20 स्‍मार्टफोन, कीमतों में हुई आश्‍चर्यजनक कटौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा