1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. टाइमेक्‍स ने ब्लिंक के साथ मिलकर भारत में पेश किया फिटनेस ट्रैकर, कीमत 4495 रुपए से शुरू  

टाइमेक्‍स ने ब्लिंक के साथ मिलकर भारत में पेश किया फिटनेस ट्रैकर, कीमत 4495 रुपए से शुरू  

 Published : Nov 15, 2017 08:20 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 08:20 pm IST

टाइमेक्‍स ने एक ब्लिंक के साथ साझेदारी में नया एक्टिविटी ट्रैकर फिटनेस बैंड भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस डिवाइस का नाम टाइमेक्स ब्लिंक है।

टाइमेक्‍स ने ब्लिंक के साथ मिलकर भारत में पेश किया फिटनेस ट्रैकर, कीमत 4495 रुपए से शुरू  - India TV Hindi
टाइमेक्‍स ने ब्लिंक के साथ मिलकर भारत में पेश किया फिटनेस ट्रैकर, कीमत 4495 रुपए से शुरू  

नई दिल्‍ली। फिटनेस बैंड की बढ़ती डिमांड को देखते हुए टाइमैक्‍स भी इस क्षेत्र में जोर-शोर से आ गई है। कंपनी ने एक स्टार्ट-अप कंपनी ब्लिंक के साथ साझेदारी में नया एक्टिविटी ट्रैकर फिटनेस बैंड भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस डिवाइस का नाम टाइमेक्स ब्लिंक है। आमतौर पर बैंड स्‍टाइल में आने वाले फिटनेस ट्रैकर को कंपनी ने घड़ी की तरह लैदर स्टाइल में भी उतारा है। लैदर स्‍टाइल वाले फिटनेस बैंड की कीमत 4495 रूपए है। वहीं ब्रेसलेट जैसे दिखने वाले फिटनेस बैंड की कीमत 4995 रूपए रखी गई है। इस एक्टिविटी ट्रैकर वॉच की बिक्री आज से शुरू हो गई है। यह एक्‍सक्‍लूसिव रूप से टाइमैक्स के ऑफिशियल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। लॉन्च ऑफर के तहत सभी डिवाइस के पैकिंग बॉक्स में एक सिलिकॉन स्पोर्ट स्ट्रैप फ्री मिलेगा।

अब आते हैं इसकी टेक्‍नोलॉजी पर। इस फिटनेस ट्रेकर की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई SOS टेक्नोलॉजी है। इसकी मदद से आपातकालीन परिस्थिति में मदद के लिए तुरंत मेल, मैसेज और इमरजेंसी नंबर पर यूजर की जीपीएस लोकेशन भेजी जा सकती है। दूसरे फिटनेस बैंड की तरह यह भी ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। इसके लिए आपको टाइमेक्‍स ब्लिंक एप डाउनलोड करनी होगी। इसकी मदद से आप अपनी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। कंपनी का ये एप आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ये डिवाइस ब्लैक, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्‍ध है।
यह भी पढ़ें: भारत में Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत 1,000 रुपए घटी, जानिए अब कितने का मिलेगा यह

यह बैंड यूजर के कदम, दूरी, कैलोरी और सोने के समय को ट्रैक करता है। इस बैंड में 90mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज होने के बाद ये फिटनेस बैंड 10 दिन तक लगातार चलता है। इस फिटनेस बैंड में यूजर के एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए 6 एक्सिस मोशन सेंसर है। ये डिवाइस रिमूवेबल स्टैप खूबी के साथ आता है और इसमें यूजर्स को मैटल, लेदर और सिलिकॉन स्ट्रैप में से चुनने का ऑप्शन मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा