1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वोडाफोन ने जियो की पेशकश के खिलाफ ट्राई में की शिकायत, नियमों का उल्लंघन करने का आरोप

वोडाफोन ने जियो की पेशकश के खिलाफ ट्राई में की शिकायत, नियमों का उल्लंघन करने का आरोप

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 11, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 08:38 am IST

वोडाफोन का कहना है कि नियामक के आदेश के बावजूद जियो अपने ग्राहकों को समर सरप्राइज पेशकश के लिए लुभा रही है। कंपनी ने ट्राई से शिकायत की है।

वोडाफोन ने जियो की पेशकश के खिलाफ ट्राई में की शिकायत, नियमों का उल्लंघन करने का आरोप- India TV Hindi
वोडाफोन ने जियो की पेशकश के खिलाफ ट्राई में की शिकायत, नियमों का उल्लंघन करने का आरोप

नई दिल्ली। वोडाफोन ने सोमवार को रिलायंस जियो की एक और शिकायत दूरसंचार नियामक ट्राई में की। वोडाफोन का कहना है कि नियामक के आदेश के बावजूद जियो अपने ग्राहकों को समर सरप्राइज पेशकश के लिए लुभा रही है।

वोडाफोन ने इस बारे में ट्राई को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार नियमों का उल्लंघन करार दिए जाने के बावजूद जियो अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द इस योजना का हिस्सा बनने के लिए लुभा रही है। आरोप है कि इस बारे में कंपनी द्वारा एसएमस भी ग्राहकों को भेजे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ट्राई ने छह अप्रैल को जियो से कहा था कि वह समर सरप्राइज पेशकश को रोक दे क्योंकि यह नियमों का पालन नहीं करती।

जियो के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा कि कंपनी ने छह अप्रैल को ही अपने बयान में स्पष्ट कर दिया था कि नियामक की सलाह के अनुपालन में समर सरप्राइज पेशकश को तकनीकी रूप से जितना जल्दी संभव होगा वापस ले लिया जाएगा।  प्रवक्ता ने कहा, पेशकश को बंद किए जाने से पहले जो भी ग्राहकी लेगा उसे समर सरप्राइज पेशकश के फायदे मिलेंगे।

इन सबके बीच जियो ने नए प्लान बाजार में उतारने पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और माय जियो ऐप पर लिखा है “हम अपने टैरिफ प्लान्स अपडेट कर रहे हैं और जल्द ही और मजेदार ऑफर लाने जा रहे हैं”।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा