1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. व्‍हाट्सएप जल्‍द लॉन्‍च करेगा चेंज नंबर फीचर, आप बिना परेशानी के कर सकेंगे डाटा ट्रांसफर

व्‍हाट्सएप जल्‍द लॉन्‍च करेगा चेंज नंबर फीचर, आप बिना परेशानी के कर सकेंगे डाटा ट्रांसफर

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 31, 2018 11:33 am IST,  Updated : Mar 31, 2018 11:33 am IST

माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट व्‍हाट्सएप ने शुक्रवार को बीटा अपडेट में एक नया फीचर पेश किया है, जो जल्‍द ही आईओएस, एंड्रॉयड और विंडोज फोन यूजर्स को अपना डाटा एक नए नंबर पर बिना किसी परेशानी के ट्रांसफर करने की सुविधा देगा।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्‍ली। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट व्‍हाट्सएप ने शुक्रवार को बीटा अपडेट में एक नया फीचर पेश किया है, जो जल्‍द ही आईओएस, एंड्रॉयड और विंडोज फोन यूजर्स को अपना डाटा एक नए नंबर पर बिना किसी परेशानी के ट्रांसफर करने की सुविधा देगा। इस नए फीचर का नाम चेंज नंबर है। नया चेंज नंबर फीचर अपडेट वर्तमान में गूगल प्‍ले स्‍टोर पर 2.18.97 एंड्रॉयड बीटा अपडेट में उपलब्‍ध है। इसे आईओएस और विंडोज डिवाइसेस के लिए भी जल्‍द ही पेश किया जाएगा। 

व्‍हाट्सएप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट वेबीटाइंफो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि व्‍हाट्सएप ने चेंज नंबर फीचर में कई नए सुधार किए हैं। इसमें यूजर्स को विशेष मोबाइल नंबर्स को चिन्हित करने की सुविधा मिलेगी तथा चैट हिस्‍ट्री उनके फोन की नई चैट में उपलब्‍ध हो जाएगी। इससे डुप्‍लीकेट चैट की समस्‍या जड़ से समाप्‍त हो जाएगी। 

इसके अलावा यूजर्स को अपने फोन में सेव कुछ या सभी मोबाइल नंबर्स को चिन्हित करने की सुविधा भी नए फीचर में प्रदान की जाएगी, इसके जरिये यूजर्स नोटिफि‍केशन प्राप्‍त करने वालों का चुनाव कर सकेंगे। इस नई सुविधा के जरिये यूजर्स उन मोबाइल नंबर्स को भी चुन सकेंगे, जिनसे वह चैट कर चुके हैं।

इस नए फीचर को एक्‍टीवेट करने के लिए यूजर्स को व्‍हाट्एप सेटिंग में जाकर एकाउंट के विकल्‍प में चेंज नंबर का ऑप्‍शन चुनना होगा। इसमें मांगे गए पुराने और नए मोबाइल नंबर को डालने के बाद, आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने फोन में मौजूद व्‍हाट्सएप नंबर्स में किसे नए नंबर के संबंध में नोटिफि‍केशन भेजना चाहते हैं।   

वेबीटाइंफो के मुताबिक डाटा ट्रांसफर के बाद यूजर्स के फोन में पुराने चैट में सभी शेयर्ड मैसेज नए चैट बॉक्‍स में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और यह एक नए निशान के साथ दिखाई देंगे, जिसका मतलब होगा कि यूजर्स ने अपना नया नंबर अपडेट किया है। वर्तमान में व्‍हाट्सएप के पास दुनियाभर में 1.5 अरब मासिक एक्टिव यूजर्स हैं, जो प्रतिदिन लगभग 60 अरब मैसेज का आदान-प्रदान करते हैं। भारत में इस समय लगभग 20 करोड़ व्‍हाट्सएप यूजर्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा