1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. व्‍हाट्सएप के जरिये आपकी जासूसी करता है ये एप, इसका नाम है चैटवॉच

व्‍हाट्सएप के जरिये आपकी जासूसी करता है ये एप, इसका नाम है चैटवॉच

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 31, 2018 11:05 am IST,  Updated : Mar 31, 2018 11:05 am IST

यह एप माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट व्‍हाट्सएप के स्‍टेट्स फीचर का उपयोग कर यूजर्स को यह बताता है कि उनके व्‍हाट्सएप एकाउंट से जुड़े लोगों ने कितरी बार व्‍हाट्सएप का उपयोग किया और वे रोजाना किस समय सोते हैं।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्‍ली। टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में एक नया एप्‍लीकेशन आया है, जिसका नाम है चैटवॉच। यह एप माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट व्‍हाट्सएप के स्‍टेट्स फीचर का उपयोग कर यूजर्स को यह बताता है कि उनके व्‍हाट्सएप एकाउंट से जुड़े लोगों ने कितरी बार व्‍हाट्सएप का उपयोग किया और वे रोजाना किस समय सोते हैं।

इस एप की विलक्षण क्षमता इसे खतरनाक बनाती है। चैटवॉच व्‍हाट्सएप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्‍टेट्स फीचर का फायदा उठाता है, जिससे आपके मित्रों को व्‍हाट्सएप पर आपकी उपलब्‍धता की जानकारी मिलती है। टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट लाइफहैकर ने बताया कि चैटवॉच इस स्‍टेट्स की जानकारी का उपयोग करते हुए आपको यह बताता है कि आपके दोस्‍त व्‍हाट्सएप पर कितनी बार ऑनलाइन आए हैं। यह आपके मित्रों के सोने और जागने के समय का अनुमान भी बताता है।

यह एप ऐसे समय सामने आया है जब यूजर्स की गोपनीयता भंग करने के कारण फेसबुक जैसी दुनिया की दिग्‍गज सोशल मीडिया कंपनी को लोग अपने फोन से हटाने की मुहिम चला रहे हैं। व्‍हाट्सएप पर भी फेसबुक का ही स्‍वामित्‍व है। लाइफहैकर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चैटवॉच एप के निर्माताओं को यह उम्‍मीद है कि इसकी मदद से यूजर्स को यह भी बताया जाएगा कि फेसबुक आम यूजर्स की जानकारियों पर कैसे नियंत्रण रखता है। ये एप यह भी समझाने में मदद करेगी कि कैसे अन्‍य कंपनियां यूजर्स की जानकारियों का उपयोग और विश्‍लेषण करती हैं।

लाइफहैकर ने यह भी कहा है कि व्‍हाट्सएप जल्‍द ही इस एप को ब्‍लॉक कर सकता है। इसलिए अगर आप अपने दोस्‍तों की जासूसी करना चाहते हैं और फेसबुक के गोपनीयता संबंधित मुद्दों का खुलासा करना चाहते हैं तो आप जल्‍द से जल्‍द इसका उपयोग कर लें।

इस एप को सबसे पहले आईओएस प्‍लेटफॉर्म पर लॉन्‍च किया गया था, लेकिन बाद में इसे एप्‍पल स्‍टोर से वापस हटा लिया गया था। चैटवॉच अब एंड्रॉयड के लिए प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि चैटवॉच के निर्माता इसके वेब आधारित संस्‍करण को विकसित करने का भी प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा