1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में आज पेश होगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, देखिए दिल्‍ली में फोन का लॉन्‍चिंग ईवेंट

भारत में आज पेश होगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, देखिए दिल्‍ली में फोन का लॉन्‍चिंग ईवेंट

 Published : Mar 03, 2016 12:56 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 02:55 pm IST

चाइनीज कंपनी श्‍याओमी गुरुवार को अपना नया स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया है।

भारत में आज पेश होगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, देखिए दिल्‍ली में फोन का लॉन्‍चिंग ईवेंट- India TV Hindi
भारत में आज पेश होगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, देखिए दिल्‍ली में फोन का लॉन्‍चिंग ईवेंट

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी श्‍याओमी गुरुवार को अपना नया स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अब से कुछ ही देर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकरी कंपनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पिछले महीने दे दी थी। भारत से पहले इसे चीन में जनवरी में इस फोन को लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया है। इस फुल मेटल बॉडी वाले फोन की भारत में कीमत 10 हजार रुपए से कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Affordable 4G: कम कीमत में हाईएंड तकनीक का मजा, ये हैं 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन

आईए देखते हैं इस ईवेंट की लाइव कवरेज

रेडमी नोट 3 की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। फोन का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920×1280 पिक्सल है। यह एंड्रॉयड बेस्ड ओपरेटिंग सिस्टम MIUI 7 पर काम करता है जिसे एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बनाया गया है। इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर लगे हुए हैं जिससे मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक किया जा सकता है। श्याओमी के इस फोन में मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है। एक 16 जीबी का और दूसरा 32 जीबी का। 16 जीबी वाले वैरिएंट में 2 जीबी रैम है वहीं दूसरी ओर 32 जीबी वाले वैरिएंट में 3 जीबी रैम है।

रेडमी नोट 3 की देखें और तस्वीरें

Redmi Note 3

indiatvpaisaredmi (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (4)IndiaTV Paisa

4000 mAh की बैटरी  

इस फोन में 4000 एमएएच पावर की बैटरी है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है यानि कि 50 फीसदी बैटरी 1 घंटे में चार्ज हो जाती है। इसके कैमरे की बात की जाए तो इसमें 13 मेगापिक्सल एलईडी फ्लैश सहित रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसके 16 जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 9,400 रुपए है और 32 जीबी वाले वैरिएंट की 11,500 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा