1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आज अमेजन पर शुरू होगी Redmi 4 की फ्लैश सेल, कीमत 6,999 रुपए से है शुरू

आज अमेजन पर शुरू होगी Redmi 4 की फ्लैश सेल, कीमत 6,999 रुपए से है शुरू

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 23, 2017 09:29 am IST,  Updated : May 23, 2017 09:36 am IST

चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के हाल में लॉन्‍च हुए फोन Redmi 4 का भारत में इंजतार आज खत्‍म होने जा रहा है।

आज अमेजन पर शुरू होगी Redmi 4 की फ्लैश सेल, कीमत 6,999 रुपए से है शुरू- India TV Hindi
आज अमेजन पर शुरू होगी Redmi 4 की फ्लैश सेल, कीमत 6,999 रुपए से है शुरू

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के हाल में लॉन्‍च हुए फोन Redmi 4 का भारत में इंजतार आज खत्‍म होने जा रहा है। आज यानि 23 मई को फोन की पहली फ्लैश सेल अमेजन इंडिया पर दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसकी एक्‍सक्‍लूसिव ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन के साथ करार किया है।

Xiaomi ने Redmi 4 को भारत में 3 वैरिएंट के साथ उतारा है। सबसे सस्‍ता मॉडल 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 6,999 रुपए होगी। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरज वाला है जिसकी कीमत 8999 रुपए है। वहीं तीसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है।

यह भी पढ़ें :फ्लिपकार्ट पर लिस्‍ट हुआ नोकिया 3310 जैसा दिखने वाला ‘डारगो 3310’, कीमत 799 रुपए

तस्‍वीरों में देखिए Reliance Jio को सपोर्ट करने वाले स्‍मार्टफोन्‍स

smartphones supporting reliance 4g

Untitled-6 (5)IndiaTV Paisa

Untitled-10 (2)IndiaTV Paisa

Untitled-7 (2)IndiaTV Paisa

motorola-moto-g-3rd-gen-1IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-on5-goes-offIndiaTV Paisa

Redmi 4 के साथ मिलेंगे ये ऑफर

कंपनी अपने लॉन्चिंग ऑफर के साथ कई ऑफर भी पेश कर रही है। जिसके तहत फोन का ऑरिजनल कवर 499 रुपए की बजाए 349 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। वहीं गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपए तक की छूट मिलेगी। Xiaomi Redmi 4 खरीदने पर वोडाफोन 5 महीने के लिए 45 जीबी डेटा मुफ्त देगी। साथ ही किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपए का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा।

यह भी पढ़ें : शुरू हुई Samsung Z4 स्‍मार्टफोन की बिक्री, टाइजन OS पर चलने वाले इस हैंडसेट की कीमत है 5,790 रुपए

ये हैं इसके स्‍पेसिफिकेशंस

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले की सुरक्षा दी गई है। स्‍क्रीन का रिजोल्‍यूशंस 1280 x 720 पिक्सल है। यूजर्स के पास इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा