1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi रेडमी नोट 4 खरीदने का आज एक और मौका, Flipkart और mi.com पर लगेगी फ्लैश सेल

Xiaomi रेडमी नोट 4 खरीदने का आज एक और मौका, Flipkart और mi.com पर लगेगी फ्लैश सेल

 Published : May 31, 2017 10:48 am IST,  Updated : May 31, 2017 01:34 pm IST

Xiaomi के फोन रेडमी नोट 4 को खरीदने का आज एक और मौका है। बुधवार को दोपहर 12 बजे ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और mi.com पर इसकी एक और फ्लैश सेल आयोजित होगी।

Xiaomi रेडमी नोट 4 खरीदने का आज एक और मौका, Flipkart और mi.com पर लगेगी फ्लैश सेल- India TV Hindi
Xiaomi रेडमी नोट 4 खरीदने का आज एक और मौका, Flipkart और mi.com पर लगेगी फ्लैश सेल

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता Xiaomi के लोकप्रिय फोन रेडमी नोट 4 को खरीदने का आज एक और मौका है। बुधवार को दोपहर 12 बजे ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और mi.com पर इसकी एक और फ्लैश सेल आयोजित होगी। कंपनी ने यह फोन तीन वैरिएंट में उतारा है, 2 जीबी रैम वाले सबसे सस्‍ते फोन की कीमत 9,999 रुपए से शुरू है। बता दें कि कंपनी ने यह फोन 19 जनवरी को भारत में लॉन्‍च किया था। पहली सेल 23 जनवरी को लगी थी। जिसमें कंपनी ने ढाई लाख से ज्‍यादा फोन बेचे थे।

फोन की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंपनी पिछले 5 महीने में कई सारी फ्लैश सेल आयोजित कर चुकी है, लेकिन हमेशा यह फोन आउट ऑफ स्‍टॉक हो जाता है। रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट हैं, पहला 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं। दूसरा है 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और वहीं तीसरा है 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। यह भी पढ़े: सिर्फ एक मिनट के भीतर ही बिक गए ढाई लाख Xiaomi Redmi Note 4

ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जैसा कि बताया गया है फोन में 32 और 64 जीबी के इंटरनल मैमोरी विकल्‍प है। लेकिन यदि यूजर चाहे तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह भी पढ़ें : 2017 में नोकिया करेगा मोबाइल फोन की दुनिया में धमाकेदार एंट्री, लॉन्‍च होंगे 7 स्‍मार्टफोन

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

कैमरा फीचर की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा