1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi रेडमी नोट 4 की SALE आज, जानिए क्या है इस स्मार्टफोन के फीचर्स

Xiaomi रेडमी नोट 4 की SALE आज, जानिए क्या है इस स्मार्टफोन के फीचर्स

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 15, 2017 08:18 am IST,  Updated : Feb 15, 2017 11:08 am IST

Xiaomi के Redmi Note 4 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस स्मार्टफोन की सेल 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Xiaomi रेडमी नोट 4 की SALE आज, जानिए क्या है इस स्मार्टफोन के फीचर्स- India TV Hindi
Xiaomi रेडमी नोट 4 की SALE आज, जानिए क्या है इस स्मार्टफोन के फीचर्स

नई दिल्ली। Xiaomi के Redmi Note 4 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी इस स्मार्टफोन की अगली सेल 15 फरवरी को शुरू करेगी। यह फ्लैश सेल 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। 8 फरवरी को  कंपनी ने दोपहर 12 बजे इस फोन को सेल किया था लेकिन महज 4 मिनट में ही यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

यह भी पढ़े: सिर्फ एक मिनट के भीतर ही बिक गए ढाई लाख Xiaomi Redmi Note 4

ठीक 12 बजे होगी सेल

  • अगर आप भी Xiaomi रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन को अपना बनाना चाहते हैं तो आप इस फोन को 15 फरवरी को खरीद सकते हैं।
  • mi.com पर 15 फरवरी को इस फोन की सेल का आयोजन किया जायेगा।
  • यह फोन दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

क्या है कीमत

  • रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए से शुरू होती है।
  • इस स्मार्टफोन को तीन वेरियंट में पेश किया गया है।
  • इसके 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपए है।
  • वहीं, इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपए है।
  • वहीं, इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है।

यह भी पढ़ें : शाओमी के अब तक के सबसे पावरफुल स्‍मार्टफोन Mi 6 के होंगे तीन वैरिएंट, जानिए स्‍पेसिफिकेशंस और कीमतें

क्या है फीचर्स

  • यह फोन डार्क ग्रे, ब्लैक और गोल्ड रंग में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
  • रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले मौजूद है।
  • इसकी डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है।
  • इसमें 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर भी मौजूद है।
  • यह एड्रेनो 506GPU से लैस है इसमें हाइब्रिड सिम भी मौजूद है।
  • यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
  • इसमें 4100mAh की बैटरी भी मौजूद है, इसमें के फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैसा है कैमरा 

  • इसमें मौजूद कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा ड्यूल टोन LED फ्लैश के साथ मौजूद है। साथ ही सामने की तरफ इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है।
  • इसमें 4G VoLTE सपोर्ट भी मौजूद है। यह USB टाइप C फीचर से भी लैस हिया। इसका वजन 175 ग्राम और मोटाई 8.35mm है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा