1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने फिर किया कमाल, चंद सेकेंड में Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite हुए आउट ऑफ स्‍टॉक

Xiaomi ने फिर किया कमाल, चंद सेकेंड में Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite हुए आउट ऑफ स्‍टॉक

 Published : Nov 08, 2017 08:31 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 08:31 pm IST

Xiaomi इंडिया के प्रमुख और Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन के मुताबिक मात्र 3 मिनट में कंपनी के 1.5 स्‍मार्टफोन बिक गए।

Xiaomi ने फिर किया कमाल, चंद सेकेंड में Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite हुए आउट ऑफ स्‍टॉक- India TV Hindi
Xiaomi ने फिर किया कमाल, चंद सेकेंड में Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite हुए आउट ऑफ स्‍टॉक

नई दिल्‍ली। सस्‍ते स्‍मार्टफोन के बाजार में चाइनीज कंपनी Xiaomi ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। कंपनी ने आज Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite स्‍मार्टफोन की भारतीय बाजार में पहली फ्लैश सेल आयोजित की। Xiaomi  इंडिया के प्रमुख और Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन के मुताबिक मात्र 3 मिनट में कंपनी के 1.5 स्‍मार्टफोन बिक गए। यह सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की भारत में ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mi.com/in/ पर 8 नवंबर को दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई थी।

ट्विटर पर किए गए एक पोस्‍ट में मनु कुमार जैन ने बताया कि मात्र 3 मिनट में Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की डेढ़ लाख यूनिट बिक गईं। उन्होंने ट्वीट पर इन दोनों स्मार्टफोन के लिए अगली सेल की जानकारी भी दी। Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की अगली सेल 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और https://www.mi.com/in/ पर होगी। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में 2 नवंबर को लॉन्च किया था। रेडमी वाई1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट 10,999 रुपए में मिलेगा। वहीं शाओमी रेडमी वाई1 लाइट हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपए है।

फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम मौज़ूद है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 21 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है।

वहीं Xiaomi Redmi Y1 Lite  में भी 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी की रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में 3080 एमएएच की बैटरी है। फोन में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा