1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. चायनीज माल के बहिष्कार के बावजूद 3 साल में 92 गुना बढ़ गई शाओमी के फोन की बिक्री

चायनीज माल के बहिष्कार के बावजूद 3 साल में 92 गुना बढ़ गई शाओमी के फोन की बिक्री

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 13, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 05:26 pm IST

शाओमी ने साल 2014 की तीसरी तिमाही के दौरान भारत में सिर्फ 1 लाख फोन की बिक्री के साथ शुरुआत की थी और 3 साल में बिक्री 1 लाख से बढ़कर 92 लाख तक पहुंच गई है

चायनीज माल के बहिष्कार के बावजूद 3 साल में 92 गुना बढ़ गई शाओमी के फोन की बिक्री- India TV Hindi
चायनीज माल के बहिष्कार के बावजूद 3 साल में 92 गुना बढ़ गई शाओमी के फोन की बिक्री

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद की वजह से दिवाली से पहले देश में चायनीज सामान के बहिष्कार के लिए कई तरह की बातें हुई लेकिन यह सारी बातें सिर्फ बातें ही रह गई। चायनीज सामान के बहिष्कार के बावजूद चीन मोबाइल कंपनी शाओमी सितंबर तिमाही के दौरान भारत में 92 लाख फोन बेचने का रिकॉर्ड बना चुकी है। खुद शाओमी की भारतीय इकाई के मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस बिक्री के बारे में जानकारी दी है।

शाओमी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 2017 की तीसरी तिमाही यानि जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी ने भारत में 92 लाख फोन बेचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने साल 2014 की तीसरी तिमाही के दौरान भारत में सिर्फ 1 लाख फोन की बिक्री के साथ शुरुआत की थी और 3 साल में यह बिक्री 1 लाख से बढ़कर 92 लाख तक पहुंच गई है। यानि महज 3 साल में यह बिक्री 92 गुना तक बढ़ गई है।

कंपनी के मुताबिक 2015 की तीसरी तिमाही के दौरान उसने भारत में 10 लाख और 2016 की तीसरी तिमाही में 30 लाख फोन की बिक्री की थी, यानि 1 साल में उसकी ग्रोथ 3 गुना से भी अधिक रही है। कंपनी के मुताबिक इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान उसके Redmi Note 4 की बिक्री सबसे अधिक रही है, इसके बाद दूसरे नंबर पर Redmi 4 और तीसरे नंबर पर अधिक बिक्री Redmi 4A की रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा