Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 2GB रैम और VoLTE जैसे फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुआ Xolo Era 1X Pro, कीमत सिर्फ 5,888 रुपए

2GB रैम और VoLTE जैसे फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुआ Xolo Era 1X Pro, कीमत सिर्फ 5,888 रुपए

Manish Mishra Published : Jul 17, 2017 01:41 pm IST, Updated : Jul 17, 2017 01:41 pm IST

अगर आप VoLTE सपोर्ट वाला बजट स्‍मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Xolo का Era 1X Pro आपको पसंद आ सकता है। इसकी कीमत मात्र 5,888 रुपए है।

2GB रैम और VoLTE जैसे फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुआ Xolo Era 1X Pro, कीमत सिर्फ 5,888 रुपए- India TV Paisa
2GB रैम और VoLTE जैसे फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुआ Xolo Era 1X Pro, कीमत सिर्फ 5,888 रुपए

नई दिल्‍ली। अगर आप VoLTE सपोर्ट वाला बजट स्‍मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Xolo का ये नया फोन आपको पसंद आ सकता है। 5 इंच HD डिसप्‍ले वाले Xolo Era 1X Pro की कीमत मात्र 5,888 रुपए है। यह स्‍मार्टफोन आपको एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर सिर्फ Snapdeal पर मिलेगा। Xolo Era 1X Pro ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्‍ध है। इस बजट स्‍मार्टफोन में 1.5 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें : जियो के सहारे रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए के पार, 52 हफ्ते में 52% बढ़ा कंपनी का शेयर

इसके अलावा इसमें 2500 mAh की लीथियम-पॉलिमर बैटरी दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Xolo ने अपनी Era 1X सीरीज के एक स्मार्टफोन लिए एक खास ‘365 डेज स्क्रीन रिप्लेसमेंट’ ऑफर पेश किया है। जिसके तहत 5 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017 के बीच में Xolo Era 1X खरीदने वाले ग्राहकों को वन-टाइम मोबाइल स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा 365 दिनों के लिए दी जा रही थी। यानी मोबाइल खरीदने के दिन से 365 दिनों के अंदर आप चाहें तो एक बार इसकी स्क्रीन को मुफ्त में बदलवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  Ziox ने लॉन्‍च की बेहद कम कीमत पर 4जी स्‍मार्टफोन, कीमत सिर्फ 4795 रुपए

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement