1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जियॉक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा एक और बजट फोन वीवा 4जी, कीमत 5593 रुपए

जियॉक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा एक और बजट फोन वीवा 4जी, कीमत 5593 रुपए

 Published : May 24, 2017 07:14 pm IST,  Updated : May 24, 2017 07:14 pm IST

जियॉक्‍स मोबाइल ने अपनी एस्‍ट्रा सीरीज का नया फोन बजार में उतार दिया है। यह फोन है वीवा 4जी, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत 5593 रुपए रखी गई है।

जियॉक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा एक और बजट फोन वीवा 4जी, कीमत 5593 रुपए- India TV Hindi
जियॉक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा एक और बजट फोन वीवा 4जी, कीमत 5593 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय बजट स्‍मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए जियॉक्‍स मोबाइल ने अपनी एस्‍ट्रा सीरीज का नया फोन बजार में उतार दिया है। यह फोन है वीवा 4जी, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत 5593 रुपए रखी गई है।

ये हैं इस फोन के स्‍पेसिफिकेशंस

ज़ियॉक्स एस्ट्रा वीवा 4जी के स्‍पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। जिस पर ड्रैगन ट्रैल ग्लास का प्रोटेक्‍शन दिया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। फोन में 1 जीबी की रैम दी गई है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है। यूजर के पास इस फोन की स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। यह भी पढ़ें :अगले महीने से Jio शुरू करेगी ब्रॉडबैंड सर्विस, 3 महीने तक फ्री मिलेगा 100Mbps स्‍पीड के साथ 100GB डाटा

तस्‍वीरों में देखिए 9,000 से कम कीमत लेकिन दमदार बैटरी वाले स्‍मार्टफोन्‍स

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

फोन को पावर बैकअप देने के लिए इसमें 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए वीवा 4जी में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। जो कि एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके साथ ही सेल्‍फी के शौकीनों के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का कैमरा लो लाइट में भी बेहतरीन फोटो विकल्‍प पेश करता है। यह फोन 4जी वीओएलटीई और वीआईएलटीई सपोर्ट करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा