Apple iPhone 14 Launch : Apple का सालाना जलसा यानि एप्पल ईवेंट Apple के क्यूपर्टिनो-कैंपस (Cupertino-campus) में Apple Far Out इवेंट शुरू हो गया है। कंपनी ने नया iPhone 14 लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस ईवेंट में Apple Watch लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने iwatch SE लॉन्च की है, यह Apple की सबसे सस्ती iwatch है। कोरोना बीमारी के चलते 2019 के बाद यह एप्पल का पहला ऑफलाइन ईवेंट है।
- Hindi News
- पैसा
- गैजेट
- Apple iPhone 14 Launched: लॉन्च हुआ Apple की नई iPhone14 series, Apple Watch, Airpods, ये है कीमत और सभी फीचर्स
Apple iPhone 14 Launched: लॉन्च हुआ Apple की नई iPhone14 series, Apple Watch, Airpods, ये है कीमत और सभी फीचर्स
Apple iPhone 14 लॉन्च इवेंट लाइव: iPhones, Apple Watch, AirPods जैसे कई एप्पल डिवाइस लांच किए गए हैं, Apple के iphone 14 के साथ ही iwatch और airpods लॉन्च किए गए हैं।
Apple iPhone 14 launch event live
-
12:15 AM (IST) Sep 08, 2022
ऐपल लॉन्च इवेंट खत्म
Apple Event खत्म हो गया है। नए iPhone14 की बिक्री 16 सितंबर से होगी। जल्द ही भारतीय कीमतों का ऐलान होगा।
-
12:07 AM (IST) Sep 08, 2022
iPhone14 pro की कीमत
iPhone pricing -
11:58 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 Pro का प्रो कैमरा फीचर
- क्वाड पिक्सेल सेंसर के साथ 48MP का मुख्य कैमरा
- 1000% फोकस पिक्सल
- फोटोग्राफी का शानदार अनुभव
- नए मुख्य कैमरे में 2x तक बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी है
- नए iPhone 14 Pro में रंग और फोकस शानदार हैं
- iPhone 13 Pro की तुलना में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा कम रोशनी की स्थिति में 3x बेहतर फोटो रंग देने का दावा करता है
iphone Pro -
11:54 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 Pro में Always On Display
ऐपल ने ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर दिया है यह फीचर एंड्रॉयड में कई सालों से आता रहा है
iPhone 14 -
11:51 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 और 14 Plus में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
- 5 नए रंगों में और पूरे दिन की बैटरी लाइफ के साथ
- A15 बायोनिक चिपसेट शानदार पावर एफिशिएंसी, स्पीड और प्राइवेसी के साथ
- 12MP के मेन ट्रूडेप्थ कैमरा, ऑटोफोकस फीचर और हाइब्रिड फीचर के साथ
-
11:47 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 Pro लॉन्च
Apple का दावा है कि iPhone 14 Pro और Pro Max 2000 निट्स तक के ब्राइट डिस्प्ले के साथ आते हैं- जो कि किसी भी फोन में उपलब्ध सबसे ज्यादा ब्राइटनेस है।
-
11:47 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14, iPhone 14 Plus की कीमत
iPhone 14 की कीमत 799 डॉलर रखी गई है वहीं iPhone 14 Plus की कीमत 899 डॉलर रखी गई है।आईफोन 14 की बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी
-
11:38 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 से अमेरिका और कनाडा में कर सकेंगे सैटेलाइट कॉल
जिन जगहों पर सेल्यूलर टावर नहीं हैं वहां के लिए ये फीचर काम आएगा. इसे खास तौर पर रिमोट एरिया और इमरजेंसी सिचुएशन के लिए लाया गया है. इस फीचर के तहत बिना सिम कार्ड के ही सैटेलाइट से कॉलिंग की जा सकेगी. सैटेलाइट फीचर अमेरिका और कनाडा के लिए है, भारत में ये फीचर नहीं मिलेगा. नवंबर से ये फीचर अमेरिका और कनाडा में मिलेगा. दो साल तक के लिए ये फ्री होगा, लेकिन बाद में पैसे लगेंगे.
-
11:33 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 में सिम कार्ड स्लॉट नहीं है
इस बार कंपनी ने iPhone 14 के साथ सिम कार्ड स्लॉट हटा लिया है. हालांकि ये अमेरिका के लिए ही होगा, भारतीय मॉडल्स मे सिम कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है. iPhone 14 सिर्फ ई सिम पर काम करेगा.
-
11:32 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 में पुराना A15 Bionic चिपसेट
iPhone 14 में A15 Bionic चिपसेट दिया गया है. यही प्रोसेसर iPhone 13 में भी दिया जाता है, हालांकि कंपनी का कहना है कि इस प्रोसेसर में काफी इंप्रूवमेंट्स किए गए हैं. इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है.
-
11:32 PM (IST) Sep 07, 2022
Apple iPhone 14 के फीचर्स
ऐपल ने अपनी नई आईफोन 14 सीरीज से पर्दा उठा दिया है, इस सीरीज के अंतर्गत लॉन्च हुए आईफोन 14 प्लस में 6.7 इंच की ओलेड डिस्प्ले दी गई है. लेकिन इस बार भी नॉच से पीछा नहीं छूटा है, इस बार भी कंपनी ने पुराने जमाने का नॉच ही इस्तेमाल किया है. लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी नई सीरीज में 5 कोर जीपीयू का इस्तेमाल किया है.
iphone 14 Features -
11:29 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone 14 सीरीज लॉन्च
ऐपल पेश कर रहा है iPhone 14 series
-
11:19 PM (IST) Sep 07, 2022
Apple AirPods लॉन्च
Apple ने AirPodsलॉन्च किए हैं. डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं है. Apple AirPods Pro भी देखने में पुराने AirPods जैसे ही लग रहे हैं. ऑडियो क्वॉलिटी और बैटरी बेहतर है, डिजाइन में बदलाव नहीं है.
-
11:18 PM (IST) Sep 07, 2022
Apple की सबसे सस्ती Watch SE
इस बार भी कंपनी Apple Watch SE लॉन्च कर रही है. ये वॉच बच्चों के लिए है, क्योंकि इसमें दिए गए फीचर्स किड्स सेंट्रिक हैं. हालांकि इसमे भी क्रैश डिटेक्शन का फीचर दिया गया है जो Apple Watch Series 8 में दिया गया है. दूसरे फीचर्स भी Apple Watch Series 8 जैसे ही हैं, लेकिन कुछ कोर फीचर्स इसमें नहीं दिए गए हैं.
-
10:58 PM (IST) Sep 07, 2022
18 घंटे की बैटरी लाइफ
Apple Watch Series 8 में 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी. इस बार टेंप्रेचर मॉनिटर की वजह से बैटरी ज्यादा ड्रेन होगी, इसलिए कंपनी ने इसमें लो पावर मोड दिया है. सेल्यूलर मॉडल में इंटरनेशनल रोमिंग का भी फीचर दिया जाएगा.
-
10:58 PM (IST) Sep 07, 2022
ऐपल वॉच में कार क्रैश डिटेक्शन फीचर
कार क्रैश डिटेक्शन के लिए कंपनी ने इस बार कई नए सेंसर्स लगाए हैं. कार क्रैश डिटेक्शन फीचर नया नहीं है, इससे पहले भी गई गैजेट्स बनाए गए हैं. हालांकि स्मार्ट वॉच में ये पहली बार आ रहा है.
-
10:58 PM (IST) Sep 07, 2022
Apple Watch लॉन्च
Apple Watch Series 8 के डिजाइन में नहीं है कोई बड़ा बदलाव. डिजाइन पुराना है, लेकिन कुछ फीचर्स नए जरूर हैं.
-
10:56 PM (IST) Sep 07, 2022
कितनी होगी कीमत
आईफोन की कीमत हमेशा से ही ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय होता है। माना जा रहा है कि इस बार एप्पल आईफोन-14 को करीब 799 डॉलर में लॉन्च कर सकती है। भारत में इसकी कीमत करीब 65,000 रुपए के आसपास होगी। वहीं इसके सुपीरियर वर्जन आईफोन-14 प्रो और आईफोन-14 प्रो मैक्स मौजूदा आईफोन-13 सीरीज से 100 डॉलर महंगा हो सकता है।
-
10:56 PM (IST) Sep 07, 2022
भारत में लॉन्च होगा मेड इन इंडिया आईफोन-14
इस बार आईफोन 14 के लॉन्च होने के बाद जल्द ही भारत में मेड इन इंडिया आईफोन मिलना शुरू हो जाएगा। खबर है कि आईफोन-14 रिलीज के दो महीने के भीतर करीब दिसंबर तक एप्पल इसे भारत में बनाने का प्लान बना रही है। अभी तक एप्पल पहले चीन में आईफोन का निर्माण शुरू करती है, इसके 6 से 9 महीने बाद भारत में आईफोन का निर्माण शुरू होता है। लेकिन इस बार यह प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
-
10:56 PM (IST) Sep 07, 2022
कैसे देखें एप्पल इवेंट
एप्पल का कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग इवेंट 7 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार रात 10.30 बजे से होगा। ये एप्पल के ईवेंट पेज और एप्पल ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम किया जाएगा और स्ट्रीमिंग के लाइव होने की नोटिफिकेशन के लिए यूजर्स पहले से रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।
-
10:55 PM (IST) Sep 07, 2022
आईफोन 14 सीरीज के ये फोन होंगे लॉन्च
खबर है कि इस साल का एप्पल ईवेंट बेहद खास होने जा रहा है। यहां कंपनी अपना नया एप्पल आईफोन 14 लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस ईवेंट में आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स और आईफोन 14 मिनी से भी पर्दा उठेगा। इसके अलावा यहां वॉच सीरीज 8 को बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसके सज्ञथ ही बॉडी-टेम्परेचर सेंसर सहित ज्यादा हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे।
-
8:44 PM (IST) Sep 07, 2022
-
8:43 PM (IST) Sep 07, 2022
वॉच सीरीज 8
वॉच सीरीज 8 को बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। बॉडी-टेम्परेचर सेंसर सहित ज्यादा हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे।
-
8:42 PM (IST) Sep 07, 2022
iPhone के ये वेरिएंट होंगे लांच
इस ईवेंट में आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स और आईफोन 14 मिनी से भी पर्दा उठेगा।
-
8:41 PM (IST) Sep 07, 2022
2019 के बाद पहला ऑफलाइन ईवेंट
कोरोना बीमारी के चलते 2019 के बाद यह एप्पल का पहला ऑफलाइन ईवेंट है।
-
8:38 PM (IST) Sep 07, 2022
-
8:37 PM (IST) Sep 07, 2022
रात 10.30 बजे शुरू होगा एप्पल ईवेंट
आज रात 10.30 बजे कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एपल पार्क में एप्पल ईवेंट का आयोजन किया जाएगा