1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Best Refrigerator : ये हैं 2021 के 5 बेस्ट रेफ्रिजरेटर, चुनिए सिंगल-डबल डोर, साइड बाय साइड में पसंदीदा फ्रिज

Best Refrigerator : ये हैं 2021 के 5 बेस्ट रेफ्रिजरेटर, चुनिए सिंगल-डबल डोर, साइड बाय साइड में पसंदीदा फ्रिज

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 22, 2021 05:14 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 05:14 pm IST

हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद 5 सबसे शानदार फ्रिज लेकर आए हैं, ये फ्रिज अलग अलग जरूरतों के आधार पर अलग अलग प्राइस रेंज में मौजूद हैं।

Best Refrigerator : ये हैं 2021 के 5...- India TV Hindi
Best Refrigerator : ये हैं 2021 के 5 बेस्ट रेफ्रिजरेटर, चुनिए सिंगल-डबल डोर, साइड बाय साइड में पसंदीदा फ्रिज Image Source : AMAZON

Highlights

  • आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद 5 सबसे शानदार फ्रिज लेकर आए हैं
  • फ्रिज अलग अलग जरूरतों के आधार पर अलग अलग प्राइस रेंज के हैं
  • सिंगलडोर, डबल डोर, साइड बाय साइड में अपना पसंदीदा फ्रिज

घर के सबसे जरूरी अप्लायंसेस की बात की जाए तो रेफ्रिजरेटर सबसे जरूरी प्रोडक्ट के रूप में सबसे पहले याद आता है। यह मल्टीपर्पज अप्लायंस आपकी किचेन से लेकर घर की दूसरी जरूरतों को पूरा करता है। अब जहां 2021 का साल विदा ले रहा है और 2022 का नया साल दस्तक देने वाला है। तो हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद 5 सबसे शानदार फ्रिज लेकर आए हैं, ये फ्रिज अलग अलग जरूरतों के आधार पर अलग अलग प्राइस रेंज में मौजूद हैं। 

सिंगल डोर: haier hrd 1922 refrigerator रेंज 

हाल ही में हायर की इस रेफ्रिजरेटर सीरीज को एनर्जी कंजर्वेशन के लिए बेस्ट रेफ्रिजरेटर चुना गया है। यह एक सिंगलडोर रेफ्रिजरेटर है। इस रेफ्रिजरेटर को 4 स्टार रेटिंग प्राप्त हैं। इसकी कैपेसिटी 195 लीटर की है। यह फ्रिज मैनुअल डीफ्रास्ट के साथ आता है। 

डबल डोर: Samsung 415L 3-star 

सैमसंग बेहतरीन प्रोडक्ट के मामले में बीते 20 साल से ज्यादा समय से भारत में पसंद किया जा रहा है। यह फ्रिज डबलडोर के हिसाब से काफी बड़ा है। इसकी क्षमता 415 लीटर की है। यह फ्रिज 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। यह फ्रिज इनवर्टर तकनीक पर आधारित है जो आपको बिजली की बचत प्रदान करती है। 

साइड बाय साइड : अमेजन बेसिक्स AmazonBasics 564 L 

अब जमाना सिंगल डोर या डबल डोर से आगे निकलकर साइड बाय साइड पर आ चुका है। इस फ्रिज में अलमारी की तरह दो दरवाजे होते हैं। अमेजन बेसिक्स का यह साइड बाइ साइड फ्रिज 564 L कैपेसिटी के साथ आता है। इसका बाया भाग फ्रीजर की तरह और दायां भाग आम फ्रिज की तरह काम करता है। यह बड़े आकार वाले परिवारों के लिए बेहतर विकल्प है।

बॉटम फ्रीजर : Whirlpool 325 L 3 Star

व्हर्लपूल के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर की व्यवस्था नीचे दी गई है। जिससे फ्रिज के जरूरी काम के लिए आपको झुकना नहीं पड़ता है। इसकी कैपेसिटी 325 लीटर की है। अमेजन पर इस फ्रिज की कीमत 40740 रुपये है। 

एनर्जी एफिशिएंट: हायर 258 लीटर

घरेलू उपयोग के लिए हायर का यह रेफ्रिजरेटर काफी अच्छा विकल्प है। यह फ्रिज काफी बिजली बचाता है। कंपनी के दावे के अनुसार इसकी वार्षिक बिजली खपत मात्र 182 किलो प्र​ति घंटा है। यह फ्रिज डबल डोर विकल्प और 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा