1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में बनता है दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, शुरू हुआ निर्यात

भारत में बनता है दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, शुरू हुआ निर्यात

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 09, 2021 07:19 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 07:21 pm IST

नोकिया 105 फीचर फोन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में निर्यात करना शुरू कर दिया है

भारत में बनता है...- India TV Hindi
भारत में बनता है दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, शुरू हुआ निर्यात  Image Source : FILE

Highlights

  • नोकिया 105 फीचर फोन का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में निर्यात शुरू
  • नोकिया 105 भारत और विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन है
  • नोकिया अब भारत में बने फीचर फोन दुनिया भर के बाजारों में बेचेगी

नयी दिल्ली। भारतीय लोग भले ही चीन में बने स्मार्टफोन यूज करते हों। लेकिन जब फीचर फोन की बात हो तो यहां भारत की अलग पहचान है। दुनिया की प्रमुख मोबाइल कंपनी नोकिया अब भारत में बने फीचर फोन दुनिया भर के बाजारों में बेचेगी। 

नोकिया ब्रांड के मोबाइल फोन बेचने वाली एचएमडी ग्लोबल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में स्थानीय कंपनियों के साथ अपनी भागीदारी का लाभ उठाते हुए अपने नोकिया 105 फीचर फोन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में निर्यात करना शुरू कर दिया है। 

एचएमडी ग्लोबल के उपाध्यक्ष (भारत और पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका) सनमीत सिंह कोचर ने कहा कि नोकिया 105 निर्यात किया जा रहा पहला उपकरण है, जो भारत और विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन है। उन्होंने कहा, "हमने भारत से निर्यात शुरू कर दिया है। अब तक, भारत में बेचे गए हमारे सभी फोन भारत में ही बने हैं। न केवल वे भारत में बने हैं, बल्कि हम उनका निर्माण भारतीय विनिर्माण भागीदारों के साथ मिलकर करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अब भारत से निर्यात शुरू कर रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा