1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. "मुफ्तखोरों" ने बैठाया Netflix का भट्ठा, सिर्फ 90 दिन में 2 लाख सब्सक्राइबर्स गंवाने के बाद अब कंपनी कर रही है ये इंतजाम

"मुफ्तखोरों" ने बैठाया Netflix का भट्ठा, सिर्फ 90 दिन में 2 लाख सब्सक्राइबर्स गंवाने के बाद अब कंपनी कर रही है ये इंतजाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2022 12:20 pm IST,  Updated : Apr 20, 2022 12:20 pm IST

सब्सक्राइबर्स की संख्या औंधे मुह गिरने से नेटफ्लिक्स सकते में है। कंपनी के अनुसार बहुत से लोग मुफ्त में कंपनी की सेवाएं लेने के जुगाड़ में हैं।

Netflix - India TV Hindi
Netflix  Image Source : FILE

Highlights

  • एक तिमाही में Netflix के 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स ने साथ छोड़ दिया है
  • मुफ्त में ओटीटी सेवाएं ले रहे यूजर्स की बड़ती संख्या को सबसे बड़ा कारण
  • यूक्रेन युद्ध के कारण नेटफ्लिक्स ने रूस में अपनी सर्विस को बंद कर दी

दुनिया के सबसे मशहूर OTT प्लेटफॉर्म Netflix के दिन फिलहाल खराब चल रहे हैं। बीती एक तिमाही में कंपनी के 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स ने साथ छोड़ दिया है। यह नेट​फ्लिक्स के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि कंपनी ने इसके पीछे मुफ्त में ओटीटी सेवाएं ले रहे यूजर्स की बड़ती संख्या को सबसे बड़ा कारण बताया है। वहीं यूक्रेन युद्ध से भी कंपनी के सब्सक्राइबर्स घटने की बात कही है।  

31 मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही के मुताबिक नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या घटकर 221.6 मिलियन (22.16 करोड़) हो गई है। पिछले साल की पहली तिमाही के मुकाबले यह संख्या थोड़ा कम है। नेटफ्लिक्स का दावा है कि यूक्रेन युद्ध के कारण नेटफ्लिक्स ने रूस में अपनी सर्विस को बंद कर दी है। साथ ही यूक्रेन में भी नेटफ्लिक्स सर्विस युद्ध की वजह से प्रभावित चल रही है। 

मुफ्तखोरों ने बैठाया भट्ठा

सब्सक्राइबर्स की संख्या औंधे मुह गिरने से नेटफ्लिक्स सकते में है। कंपनी के अनुसार बहुत से लोग मुफ्त में कंपनी की सेवाएं लेने के जुगाड़ में हैं। नेटफ्लिक्स का मानना ​​​​है कि सब्सक्राइबर लोगों के साथ अपने अकाउंट शेयर करते हैं, जिससे कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनी ने बताया कि करीब 222 मिलियन परिवार नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि नेटफ्लिक्स अकाउंट की संख्या 100 मिलियन है। सस्ते इंटरनेट डेटा और स्मार्ट टीवी पर नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने पिछले साल अकाउंट शेयर करने वाले लोगों से पैसे कमाने के तरीकों की टेस्टिंग शुरू की है। 

सस्ते प्लान से क्या घटेगी चोरी 

नेट​फ्लिक्स के प्लान साधारण तौर पर दूसरे ओटीटी से महंगे माने जाते हैं। लेकिन क्वालिटी कंटेंट के चलते लोग इसका सब्सिक्रिप्शन लेते हैं। लेकिन अब कंपनी ने अपने प्लान की दरें काफी हद तक घटा दी हैं। कंपनी बहुत सस्ते प्लान भी लेकर आई है। भारत में इसके प्लाने डेढ़ सौ रुपये से भी कम पर उपलब्ध हैं। गिरते सब्सक्राइबर्स को देखते हुए नेटफ्लिक्स की तरफ से जल्द एक बेहद सस्ता प्लान पेश करने की बात की जा रही है। हालांकि इसका नुकसान ये हो सकता है कि यूजर्स को नेटफ्लिक्स के सस्ते रिचार्ज में ऐड भी दिखाई देंगे।

कंपनी के शेयर में 25% की गिरावट

नेटफ्लिक्स का इस साल की पहली तिमाही में कुल कमाई 1.6 बिलियन डॉलर रही है। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही की कुल कमाई 1.7 बिलियन डॉलर रही थी। नेटफ्लिक्स के 2 लाख सब्सक्राइबर्स घटने के बाद कंपनी के शेयर में 25% की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा