1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैलरी
  4. हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना से उठाया पर्दा, जिनेवा मोटर शो में दुनिया के सामने करेगी पेश

हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना से उठाया पर्दा, जिनेवा मोटर शो में दुनिया के सामने करेगी पेश

Written By: India TV Paisa Desk
Published : Mar 03, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 02:29 pm IST
हुंडई ने कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। इसे मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो 2018 में दुनिया के सामने पेश किया गया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह हुंडई की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, पहली इलेक्ट्रिक कार आयनिक ईवी है। जनवरी 2018 में हुंडई ने संकेत दिए थे कि वह 2019 तक इलेक्ट्रिक कोना को भारत में पेश कर सकती है। अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है तो यह देश में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।
1/6

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक लंबी रेंज और शॉर्ट रेंज दो वर्जन में आएगी। लंबी रेंज मॉडल में 64 किलोवाट की बैटरी होगीगी, जबकि शॉर्ट रेंज वर्जन में 39.2 किलोवाट की बैटरी दी जाएगी।
2/6

कोना इलेक्ट्रिक का डिजायन रेगुलर मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि, इसमें कुछ नए बदलाव भी देखे जा सकते हैं। इसमें नई ग्रिल दी गई है, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाती है। यह हुंडई क्रेटा से ज्यादा चौड़ी है। इसका व्हीलबेस भी क्रेटा से ज्यादा बड़ा है। लंबाई और ऊंचाई के मामले में हुंडई क्रेटा आगे है।
3/6

ये है कोना की विशेषताएं।
4/6
ये है कोना की विशेषताएं।
कोना इलेक्ट्रिक का केबिन रेगुलर मॉडल से मिलता-जुलता है। इसमें फुली डिजिटल 7.0 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। आगे की तरफ 8 तरह से एडजस्ट होने वाली सीटें, हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ दी गई है।
5/6

हुंडई ने अभी इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 30 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।
6/6

Advertisement