1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. BCCL IPO: इस दिन खुलेगा भारत कोकिंग कोल का आईपीओ, 46.57 करोड़ शेयर बेचेगी सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया

BCCL IPO: इस दिन खुलेगा भारत कोकिंग कोल का आईपीओ, 46.57 करोड़ शेयर बेचेगी सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 04, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 03:39 pm IST

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, ये आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित होगा, जिसमें बीसीसीएल की मूल कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी।

Bharat Coking Coal limited ipo, ipo, bccl ipo, bccl, bccl ipo opening date, bccl ipo closing date, b- India TV Hindi
सोमवार को होगा प्राइस बैंड का खुलासा Image Source : BCCL/FREEPIK

BCCL IPO: कोल प्रोडक्शन कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ की तारीख की घोषणा हो चुकी है। सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी BCCL का आईपीओ शुक्रवार, 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। एंकर इंवेस्टर्स इस आईपीओ में 8 जनवरी को बोली लगा सकेंगे। बीसीसीएल का आईपीओ मंगलवार, 13 जनवरी को बंद होगा। ये इस साल का पहला मेनबोर्ड आईपीओ होगा, जिसकी तारीखों का ऐलान हो चुका है। 

46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगा कोल इंडिया लिमिटेड

इस आईपीओ पर निवेशकों की बारीक नजर होगी, क्योंकि इससे नए साल में पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों (PSU) के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी का पता चलेगा। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के मुताबिक, ये आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित होगा, जिसमें बीसीसीएल की मूल कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। बीसीसीएल का आईपीओ कोयला क्षेत्र में सरकार के व्यापक विनिवेश अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनियों की वैल्यू को उजागर करना और बाजार अनुशासन के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना है। 

सोमवार को होगा प्राइस बैंड का खुलासा

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ के लिए अभी शेयरों के प्राइस बैंड का खुलासा नहीं हुआ है, लिहाजा इसके इश्यू साइज की भी जानकारी अभी नहीं मिली है। बीसीसीएल सोमवार, 5 जनवरी को अपने आईपीओ के तहत शेयरों का प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू स्ट्रक्चर की जानकारी देगी।

शुक्रवार को बंपर तेजी के साथ बंद हुए थे कोल इंडिया के शेयर

शुक्रवार, 2 जनवरी को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पैरेंट कंपनी कोल इंडिया के शेयर बंपर तेजी के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को कोल इंडिया के शेयर बीएसई पर 27.55 रुपये (6.88%) की जोरदार तेजी के साथ 427.90 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। शुक्रवार को कारोबार के दौरान इस सरकारी कंपनी के शेयर 401.10 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 429.65 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे और अपना अपना नया 52 वीक हाई भी टच किया था। कोल इंडिया के शेयरों का 52 वीक लो 349.20 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा