1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. BCCL IPO GMP: जीएमपी में जोरदार उछाल, जानें पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ सरकारी कंपनी का आईपीओ

BCCL IPO GMP: जीएमपी में जोरदार उछाल, जानें पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ सरकारी कंपनी का आईपीओ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 10, 2026 11:10 am IST,  Updated : Jan 10, 2026 11:10 am IST

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी बीसीसीएल ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 21-23 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

Bharat Coking Coal limited ipo, ipo, bccl ipo, bccl, bccl ipo opening date, bccl ipo closing date, b- India TV Hindi
बीसीसीएल ने आईपीओ के लिए तय किया 21-23 रुपये का प्राइस बैंड Image Source : BCCL/FREEPIK

BCCL IPO GMP: कोल प्रोडक्शन कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ शुक्रवार, 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। ये आईपीओ मंगलवार, 13 जनवरी को बंद होगा। बीसीसीएल के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का बंपर समर्थन मिला। NSE के डेटा के मुताबिक, इस आईपीओ को पहले ही दिन 8.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार तक इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन कई गुना बढ़ सकता है। बताते चलें कि ये इस साल का पहला आईपीओ है और निवेशक बढ़-चढ़कर इसमें पैसा लगा रहे हैं।

बीसीसीएल ने तय किया 21-23 रुपये का प्राइस बैंड

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी बीसीसीएल ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 21-23 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इस प्राइस रेंज पर निवेशकों को एक लॉट में 600 शेयर मिलेंगे और इसके लिए उन्हें कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना होगा। बीसीसीएल अपने इस आईपीओ से कुल 1071 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए कुल 46,57,00,000 शेयर जारी किए जाएंगे। ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड है और इसमें कोई भी नया शेयर नहीं होगा। कंपनी की मूल कंपनी कोल इंडिया इस आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

16 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होगा आईपीओ

बीसीसीएल का प्री-आईपीओ मार्केट कैप 10,711.10 करोड़ रुपये आंका गया है। 13 जनवरी को आईपीओ बंद होने के बाद 14 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा और 15 जनवरी को डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। आखिर में शुक्रवार, 16 जनवरी को ये सरकारी कोयला कंपनी देश के प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगी। निवेशकों से मिल रहे बंपर सपोर्ट के दम पर ग्रे मार्केट में भी बीसीसीएल के आईपीओ को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है। शनिवार, 10 जनवरी को बीसीसीएल के शेयर 10 रुपये (43.48 प्रतिशत) के जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, इसमें अभी काफी उतार-चढ़ाव होना बाकी है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा