1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. BlueStone Jewellery IPO: पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, चेक करें अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

BlueStone Jewellery IPO: पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, चेक करें अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 12, 2025 08:18 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 08:18 am IST

ब्लूस्टोन ज्यूलरी ने अपने आईपीओ के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 492 रुपये से 517 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

BlueStone Jewellery IPO, BlueStone Jewellery, BlueStone Jewellery IPO listing price, BlueStone Jewel- India TV Hindi
आईपीओ से 1540.65 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है कंपनी Image Source : BLUESTONE

BlueStone Jewellery IPO: सोने और हीरे के ज्यूलरी बनाने वाली कंपनी ब्लूस्टोन का आईपीओ सोमवार को खुल गया। आज इस आईपीओ को दूसरा दिन है और बुधवार को बंद हो जाएगा। ब्लूस्टोन ज्यूलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को पहले दिन 39 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,65,14,421 शेयरों की ऑफरिंग्स के मुकाबले 63,89,570 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं हैं। 

NII कैटेगरी के निवेशकों से मिली बेहद निराशाजनक प्रतिक्रिया

डेटा के मुताबिक, ब्लूस्टोन ज्यूलरी एंड लाइफस्टाइल ने अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए आईपीओ को कुछ हिस्सा रिजर्व किया था, जिसके तहत QIB कैटेगरी में पहले दिन 57 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 38 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। NII कैटेगरी को पहले दिन महज चार प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। बताते चलें कि ब्लूस्टोन ज्यूलरी एंड लाइफस्टाइल ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 693 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जुटाई थी। 

आईपीओ से 1540.65 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है कंपनी

ब्लूस्टोन ज्यूलरी ने अपने आईपीओ के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 492 रुपये से 517 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी अपने आईपीओ से कुल 1540.65 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसके लिए कुल 2,97,99,798 शेयर जारी किए जाएंगे। इसके लिए निवेशकों को 820 करोड़ रुपये के 1,58,60,735 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 720.65 करोड़ रुपये के 1,39,39,063 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे।

शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी कंपनी

आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। बुधवार, 13 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद गुरुवार, 14 अगस्त को शेयर अलॉट किए जा सकते हैं। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा। शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग मंगलवार, 19 अगस्त को हो सकती है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा