1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Crizac IPO के GMP ने मारा जोरदार जंप, तीसरे दिन इतने प्रीमियम पर पहुंचा, जानें सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Crizac IPO के GMP ने मारा जोरदार जंप, तीसरे दिन इतने प्रीमियम पर पहुंचा, जानें सब्सक्रिप्शन स्टेटस

 Published : Jul 04, 2025 02:36 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 02:42 pm IST

यह आईपीओ पूरी तरह से ओपन फॉर सेल (ओएफएस) के लिए रिजर्व है। क्रिज़ैक IPO मूल्य बैंड ₹233 से ₹245 प्रति इक्विटी शेयर है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

आईपीओ में 23.85 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।- India TV Hindi
आईपीओ में 23.85 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। Image Source : INDIA TV

कोलकाता स्थित शिक्षा कंपनी ने क्रिजैक के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) का शुक्रवार को तीसरा और आखिरी दिन है। यह आईपीओ 2 जुलाई 2025 को खुला और 4 जुलाई 2025 तक खुला है। क्रिजैक आईपीओ जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 4 जुलाई को ₹39 प्रीमियम पर है। यह बीते बुधवार और गुरुवार को ₹21 से ₹18 ज़्यादा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि क्रिजैक के आईपीओ जीएमपी में बढ़त एक अच्छा संकेत है क्योंकि पूरे सप्ताह सेकेंडरी मार्केट में मंदी रही है। निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया आज की तेजी की वजह हो सकती है।

कितना है प्राइस बैंड

खबर के मुताबिक, क्रिज़ैक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये ₹860 करोड़ जुटाना है। यह आईपीओ पूरी तरह से ओपन फॉर सेल (ओएफएस) के लिए रिजर्व है। क्रिज़ैक IPO मूल्य बैंड ₹233 से ₹245 प्रति इक्विटी शेयर है। क्रिज़ैक IPO सदस्यता स्थिति को देखते हुए, बुक-बिल्डिंग इश्यू को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। 

दोपहर तक का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

बोली के तीसरे दिन अपराह्न 2 बजकर 9 मिनट तक सार्वजनिक प्रस्ताव को 21.18 गुना, खुदरा भाग को 6.84 गुना, एनआईआई भाग को 49.31 गुना तथा क्यूआईबी भाग को 25.18 गुना अभिदान हासिल हुआ था। आईपीओ में 23.85 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 2.58 करोड़ थी।

कंपनी का परिचय

साल 2011 में बनी, क्रिजैक लिमिटेड एक बी2बी शिक्षा मंच है जो यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आयरलैंड गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए अंतर्राष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान में विशेषज्ञता रखता है। कंपनी एजेंटों के एक विशाल नेटवर्क के जरिये 75 से अधिक देशों से छात्र आवेदन हासिल कर विश्वविद्यालयों के लिए वैश्विक पहुंच की सुविधा प्रदान करती है। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने 31 मार्च, 2025 को खत्म वित्त वर्ष के लिए, क्रिजैक ने ₹153 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹885 करोड़ का राजस्व दर्ज किया था। इसने वित्त वर्ष 2024 में ₹763 करोड़ के राजस्व के साथ ₹118.90 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा