1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया इस कंपनी का IPO, चेक करें GMP और बाकी जरूरी डिटेल्स

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया इस कंपनी का IPO, चेक करें GMP और बाकी जरूरी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 08, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 04:38 pm IST

गरुड़ कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग अपने इस आईपीओ के तहत कुल 2,78,00,000 शेयर जारी करेगा। इसमें 173.85 करोड़ रुपये के 1,83,00,000 नए शेयर होंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रोमोटर्स 90.25 करोड़ रुपये के 95,00,000 शेयर ओएफएस के जरिए जारी करेंगे।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग का आईपीओ खुला- India TV Hindi
गरुड़ कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग का आईपीओ खुला Image Source : FREEPIK

Garuda Construction and Engineering IPO: आज गरुड़ कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। ये एक कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंपनी है, जो अपने आईपीओ से 264.10 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 92 से 95 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,915 रुपये का निवेश करना होगा। इस राशि में निवेशकों को एक लॉट में 157 शेयर दिए जाएंगे।

आईपीओ के तहत जारी किए जाएंगे कुल 2,78,00,000 शेयर

गरुड़ कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग अपने इस आईपीओ के तहत कुल 2,78,00,000 शेयर जारी करेगा। इसमें 173.85 करोड़ रुपये के 1,83,00,000 नए शेयर होंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रोमोटर्स 90.25 करोड़ रुपये के 95,00,000 शेयर ओएफएस के जरिए जारी करेंगे। मंगलवार, 8 अक्टूबर को खुला ये आईपीओ गुरुवार, 10 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। जिसके बाद शुक्रवार, 11 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। सोमवार, 14 अक्टूबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और फिर मंगलवार, 15 अक्टूबर को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी।

ग्रे मार्केट में कैसा चल रहा है कंपनी के शेयरों का भाव

एनएसई के डाटा के मुताबिक आज शाम 16.27 बजे तक गरुड़ कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग लिमिटेड के आईपीओ को 1.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यानी ये आईपीओ पहले ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है। हालांकि, ग्रे मार्केट में अभी कंपनी के शेयरों का बहुत ज्यादा सपोर्ट मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। मंगलवार, 8 अक्टूबर को ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 5 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जैसे-जैसे आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन बढ़ेगा, वैसे-वैसे इसका जीएमपी प्राइस भी बढ़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा