1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Hexaware Technologies IPO: शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी, चेक करें लिस्टिंग प्राइस

Hexaware Technologies IPO: शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी, चेक करें लिस्टिंग प्राइस

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 19, 2025 10:53 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 10:53 am IST

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी ने अपने इस आईपीओ से कुल 8750.00 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड था, जिसमें कुल 12,35,87,570 शेयर जारी किए गए हैं। इसमें फ्रेश शेयर का कोई हिस्सा नहीं था। रिटेल निवेशकों को 708 रुपये के भाव पर एक लॉट में 21 शेयर अलॉट किए गए थे।

Hexaware Technologies, Hexaware Technologies IPO, IPO, Hexaware Technologies IPO listing price, Hexa- India TV Hindi
कंपनी ने आईपीओ से जुटाए 8750.00 करोड़ रुपये Image Source : INDIA TV

Hexaware Technologies IPO: हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 37.50 रुपये (5.30 प्रतिशत) के प्रीमियम के साथ 745.50 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। जबकि बीएसई पर कंपनी के शेयर 23 रुपये (3.25 प्रतिशत) के प्रीमियम के साथ 731 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। बताते चलें कि कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 708 रुपये के भाव अलॉट किया था। ये आईपीओ बुधवार, 12 फरवरी को खुला था और शुक्रवार, 14 फरवरी को बंद हो गया था।

कंपनी ने आईपीओ से जुटाए 8750.00 करोड़ रुपये

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी ने अपने इस आईपीओ से कुल 8750.00 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड था, जिसमें कुल 12,35,87,570 शेयर जारी किए गए हैं। इसमें फ्रेश शेयर का कोई हिस्सा नहीं था। रिटेल निवेशकों को 708 रुपये के भाव पर एक लॉट में 21 शेयर अलॉट किए गए थे, जिसके लिए निवेशकों को कम से कम 14,868 रुपये का निवेश करना था। पात्र निवेशकों को सोमवार, 17 फरवरी को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया था और मंगलवार, 18 फरवरी को उनके डीमैट अकाउंट में शेयर भी ट्रांसफर कर दिए गए थे। बताते चलें कि ये एक मेनबोर्ड आईपीओ था।

फिलहाल, बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है कंपनी का शेयर

शुरुआती दो दिनों में इसका सब्सक्रिप्शन स्टेटस काफी चिंताजनक था। हालांकि, आखिरी दिन ये न सिर्फ पूरी तरह से सब्सक्राइब हुआ बल्कि इसका कुल सब्सक्रिप्शन 2.66 गुना हो गया। जिसमें QIB कैटेगरी के निवेशकों की सबसे बड़ी भूमिका रही थी। QIB कैटेगरी के निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए 9.09 गुना सब्सक्राइब किया था। जबकि रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ को भाव नहीं दिया। रिटेल निवेशकों ने इसे सबसे कम 0.11 गुना ही सब्सक्राइब किया। आज सुबह 10.43 बजे तक कंपनी के शेयर एनएसई पर अपने लिस्टिंग प्राइस से 16.35 रुपये (2.19%) की तेजी के साथ 761.85 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा