1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. ₹90 पर पहुंचा GMP, इस IPO में अंधाधुंध पैसा झोंक रहे निवेशक, 100 गुना के पार हुआ सब्सक्रिप्शन

₹90 पर पहुंचा GMP, इस IPO में अंधाधुंध पैसा झोंक रहे निवेशक, 100 गुना के पार हुआ सब्सक्रिप्शन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 02, 2025 12:12 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 12:14 pm IST

इंडो फार्म इक्विपमेंट ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 204 से 215 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। 2 जनवरी को आईपीओ बंद होने के बाद 3 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 6 जनवरी तक रिफंड मिल जाएगा।

Indo Farm Equipment, Indo Farm Equipment IPO, Indo Farm Equipment IPO GMP, Indo Farm Equipment IPO G- India TV Hindi
आईपीओ में निवेश करने के लिए अंधाधुंध पैसा लगा रहे हैं लोग Image Source : INDIA TV

Indo Farm Equipment IPO: ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ आज यानी मंगलवार, 2 जनवरी को बंद होने जा रहा है। इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन है। ये आईपीओ मंगलवार, 31 दिसंबर खुला था। इंडो फार्म इक्विपमेंट अपने इस आईपीओ से 260.15 करोड़ रुपये जुटाने जा रह है। इसके लिए कंपनी कुल 1,21,00,000 शेयर जारी करेगी। इसमें 184.90 करोड़ रुपये के 86,00,000 नए शेयर और 75.25 करोड़ रुपये के 35,00,000 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे।

आईपीओ में निवेश करने के लिए अंधाधुंध पैसा लगा रहे हैं लोग

इंडो फार्म के आईपीओ को निवेशकों का छप्परफाड़ समर्थन मिल रहा है। आज तीसरे दिन सुबह 11.51 बजे तक इस आईपीओ तो 96.15 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। बताते चलें कि ये आईपीओ खुलने के कुछ ही देर बाद पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। इस आईपीओ को पहले दिन 17.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। जबकि दूसरे दिन इस आईपीओ का कुल सब्सक्रिप्शन बढ़कर 54.44 गुना हो गया था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीओ बंद होने तक इसका कुल सब्सक्रिप्शन 100 गुना से भी काफी ऊपर चला जाएगा।

7 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी

इंडो फार्म इक्विपमेंट ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 204 से 215 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। 2 जनवरी को आईपीओ बंद होने के बाद 3 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 6 जनवरी तक रिफंड मिल जाएगा। 6 जनवरी को ही निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जिसके बाद अंत में मंगलवार, 7 जनवरी को इंडो फार्म इक्विपमेंट भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी।

ग्रे मार्केट में क्या है शेयरों का हाल

ग्रे मार्केट में इंडो फार्म इक्विपमेंट के शेयरों को जबदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। गुरुवार, 2 जनवरी को ग्रे मार्केट में इंडो फार्म इक्विपमेंट के शेयर 90 रुपये (41.86 प्रतिशत) के जीएसपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बताते चलें कि 30 दिसंबर तक इसका जीएमपी 80 रुपये पर टिका हुआ था। हालांकि, आईपीओ खुलने से लेकर शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग होने तक इसके जीएमपी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा