Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. पैसा रखें तैयार! JSW Cement का आ रहा है IPO, इस तरीख से कर पाएंगे निवेश

पैसा रखें तैयार! JSW Cement का आ रहा है IPO, इस तरीख से कर पाएंगे निवेश

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Aug 02, 2025 06:00 pm IST, Updated : Aug 02, 2025 06:00 pm IST

ओएफएस के एक हिस्से के रूप में, निजी इक्विटी दिग्गज अपोलो मैनेजमेंट, अपनी सहयोगी एपी एशिया अपॉर्च्युनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से, 931.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेगी।

IPO- India TV Paisa
Photo:FILE आईपीओ

सज्जन जिंदल द्वारा प्रवर्तित विविधीकृत जेएसडब्ल्यू समूह की इकाई जेएसडब्ल्यू सीमेंट सात अगस्त को अपना 3,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश करने के लिए तैयार है। हालांकि, दस्तावेजों के हालिया मसौदे के अनुसार, इस निर्गम का कुल आकार पहले प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये तक के निर्गम से कम है। शुक्रवार को दाखिल आरएचपी के अनुसार, आईपीओ 7 अगस्त को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक छह अगस्त को बोली लगा सकेंगे। प्रारंभिक शेयर बिक्री में 1,600 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और निवेशक शेयरधारकों द्वारा 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। 

आईपीओ का पैसा कहां लगेगा?

ओएफएस के एक हिस्से के रूप में, निजी इक्विटी दिग्गज अपोलो मैनेजमेंट, अपनी सहयोगी एपी एशिया अपॉर्च्युनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से, 931.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेगी। सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग लिमिटेड 938.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेगी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 129.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का विनिवेश करेगा। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी 800 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राजस्थान के नागौर में एक नई एकीकृत सीमेंट इकाई के आंशिक वित्तपोषण के लिए और 520 करोड़ रुपये बकाया ऋणों के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। 

4000 करोड़ जुटाने की थी पहले योजना

मुंबई स्थित इस कंपनी ने पहले 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। हालांकि, नवीनतम दस्तावेजों के अनुसार, नए निर्गम से पूंजी जुटाने की राशि में 400 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। 

एनएसडीएल के IPO को मिला 41 गुना स​ब्सक्रिप्शन 

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 41 गुना अभिदान मिला। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 4,011 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 3,51,27,002 शेयरों के मुकाबले 1,44,03,92,004 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 41.01 गुना अभिदान है। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 103.97 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 34.98 गुना अभिदान और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 7.73 गुना अभिदान मिला। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 1,201 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। आईपीओ का मूल्य दायरा 760-800 रुपये प्रति शेयर है। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement