1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 586 रुपये पर पहुंचा 425 रुपये वाला शेयर, 22% की बंपर तेजी के साथ बाजार में लिस्ट हुआ ये IPO

586 रुपये पर पहुंचा 425 रुपये वाला शेयर, 22% की बंपर तेजी के साथ बाजार में लिस्ट हुआ ये IPO

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 06, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 12:03 pm IST

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स ने अपने इस आईपीओ के लिए 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 400-425 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था।

MV Electrosystems, MV Electrosystems IPO, MV Electrosystems IPO listing share price, ipo- India TV Hindi
शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग Image Source : PIXABAY

MV Electrosystems IPO: इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के बिजनेस से जुड़ी कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स की आज शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई। गुरुवार को कंपनी के शेयर अपने 425 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 22 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बाजार में लिस्ट हुए। बीएसई पर एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का शेयर 519 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 22.11 प्रतिशत ज्यादा है। कारोबार के दौरान ये 37.88 प्रतिशत तक चढ़कर 586 रुपये पर पहुंच गया। 

एनएसई पर 520 रुपये के भाव पर हुई लिस्टिंग

बीएसई के अलावा, एनएसई पर कंपनी के शेयर 520 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 22.35 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 1,588.67 करोड़ रुपये रहा। बताते चलें कि एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का 290 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 3 अगस्त को बंद हुआ था। कंपनी के आईपीओ को इंवेस्टर्स ने छप्परफाड़ समर्थन दिया, जिसके दम पर इसे कुल 188.85 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था।

कंपनी ने फिक्स किया था 400-425 रुपये का प्राइस बैंड

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स ने अपने इस आईपीओ के लिए 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 400-425 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। आईपीओ की शुरुआत शानदार रही और ये पहले ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। आईपीओ बंद होने के बाद 4 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट हो गया था और 5 अगस्त को निवेशकों के खाते में शेयर भी क्रेडिट कर दिए गए थे।

पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित था आईपीओ

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का ये आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित था और इसमें ओएफएस का कोई हिस्सा शामिल नहीं था। आईपीओ के तहत, निवेशकों को एक लॉट में 34 शेयर दिए गए थे। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ था, जिसकी लिस्टिंग देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर हुई है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

140 रुपये का डिविडेंड देगी ये ऑटो कंपनी, कमाई करने का आज आखिरी मौका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा