1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Vikram Solar IPO Listing Date: शेयर बाजार में कब लिस्ट होगा आईपीओ, जानें आज का GMP Price

Vikram Solar IPO Listing Date: शेयर बाजार में कब लिस्ट होगा आईपीओ, जानें आज का GMP Price

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 25, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 12:51 pm IST

सोलर मॉड्यूल बनाने वाली ये कंपनी अपने इस आईपीओ से कुल 6,26,31,604 शेयरों के जरिए 2079.37 करोड़ रुपये जुटा रही है।

Vikram Solar, Vikram Solar IPO, Vikram Solar IPO GMP Price, Vikram Solar IPO GMP, Vikram Solar IPO G- India TV Hindi
ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है विक्रम सोलर के शेयरों का भाव Image Source : INDIA TV

Vikram Solar IPO GMP: सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर लिमिटेड का आईपीओ गुरुवार, 21 अगस्त को बंद हो गया, जो मंगलवार, 19 अगस्त को खुला था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। एनएसई के डेटा के मुताबिक, विक्रम सोलर के आईपीओ को कुल 54.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। जबकि पहले दिन इस आईपीओ को सिर्फ 1.52 गुना ही सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ के तहत रिजर्व किए गए 4,53,61,650 शेयरों की तुलना में कंपनी को 2,47,81,57,965 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

शेयर बाजार में कब लिस्ट होगा विक्रम सोलर

सोलर मॉड्यूल बनाने वाली ये कंपनी अपने इस आईपीओ से कुल 6,26,31,604 शेयरों के जरिए 2079.37 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसमें 1500 करोड़ रुपये के 4,51,80,722 फ्रेश शेयर और 579.37 करोड़ रुपये के 1,74,50,882 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। विक्रम सोलर ने अपने आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 315 रुपये से 332 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। आईपीओ के तहत, शुक्रवार 22 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया था। जिसके बाद, अब कल यानी मंगलवार, 26 अगस्त को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाएगी।

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है विक्रम सोलर के शेयरों का भाव

निवेशकों से शानदार समर्थन मिलने के बावजूद ग्रे मार्केट में विक्रम सोलर के शेयरों को लेकर सुस्ती देखी जा रही है। सोमवार, 25 अगस्त को विक्रम सोलर के शेयरों का जीएमपी प्राइस 41 रुपये पर ही बना हुआ है। बताते चलें कि 12 अगस्त को इसका जीएमपी प्राइस सबसे ज्यादा 69 रुपये था। उसके बाद से इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, इसमें अभी और भी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा