1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 28334 पर बंद, मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 28334 पर बंद, मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 04, 2016 03:58 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:58 pm IST

दिनभर एक सीमित दायरे में कारोबार करने वाले बाजारों में क्रेडिट पॉलिसी के बाद अच्छी बढ़त देखने को मिली। अंत में सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 28,334 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 28334 पर बंद, मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी- India TV Hindi
सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 28334 पर बंद, मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए है। सुबह बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई थी, लेकिन दिन के कारोबार में इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा। हालांकि 2:30 बजे आरबीआई की पॉलिसी में ब्याज दरें घटाने के फैसले मार्केट को बूस्ट मिला और अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 28,334 पर और निफ्टी 31 अंक बढ़कर 8769 पर बंद हुआ है।

कुछ ऐसा रहा दिन-भर कारोबार

  • दिनभर एक सीमित दायरे में कारोबार करने वाले बाजारों में क्रेडिट पॉलिसी के बाद अच्छी बढ़त देखने को मिली।
  • आज की तेजी में सेंसेक्स 28400 के ऊपर जाने में कामयाब हुआ, तो निफ्टी ने 8783.65 तक दस्तक दी थी।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी जारी

  • मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।
  • बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर 13550 के स्तर पर बंद हुआ है।
  • बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक मजबूत होकर 13200 के ऊपर जाकर बंद हुआ है।

मेटल और सरकारी बैंकों में रही सबसे तेजी

  • ऑयल एंड गैस, मेटल, पीएसयू बैंक और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।
  • बैंक निफ्टी करीब 0.5 फीसदी तक बढ़कर 19672.7 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.8 फीसदी तक बढ़ा है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.1 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
  • बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.3 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है।
  • मीडिया, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स शेयर दबाव में नजर आए।

आगे कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

मायस्टॉकरिसर्च के हेड लोकेश उप्पल का कहना है कि निफ्टी में एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है। निफ्टी में निचले 8750 के स्तर पर  सपोर्ट बना हुआ है। लिहाजा निफ्टी की चाल को देखते हुए इसमें ट्रेडिंग ना करने की सलाह होगी।

इन शेयरों में कर सकते हैं निवेश

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का कहना है कि लंबी अवधि के लिहाज से एग्री सेक्टर में खरीदारी का मौका बन रहा है। फार्मा इक्विपमेंट और ट्रैक्टर के आंकड़े भी काफी अच्छे आएं है। माइक्रो इरीगेशन कंपनियां भी अच्छा परफॉर्म कर सकती है। पावर में डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर में भी आगे अच्छा बिजनेस आउटलुक बन रहा है। इसके आलावा ऑटो एंसिलरी शेयरों में खरीदारी के अच्छे मौके बन रहे है। बिक्री के आंकड़ों और नतीजों को देखते हुए ऑटो एंसिलरी कंपनियों के लिए आगे का समय अच्छा रहेगा। लेकिन ऑयल एंड गैस शेयरों में थोड़ा सतर्क रहने की सलाह होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा