1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. PNB घोटाले की वजह से सरकारी बैंकों पर से उठा निवेशकों का भरोसा, 12 में से 8 का शेयर 100 रुपए से नीचे

PNB घोटाले की वजह से सरकारी बैंकों पर से उठा निवेशकों का भरोसा, 12 में से 8 का शेयर 100 रुपए से नीचे

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 07, 2018 01:20 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 01:20 pm IST

सरकारी बैकों में निवेश करना अब फायदेमंद नहीं रहा है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट 12 सरकारी बैंकों में से 8 बैंकों के शेयर का भाव 100 रुपए के नीचे चल रहा है

PSU banks - India TV Hindi
8 PSU banks stocks below Rs 100

नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में हुए 12700 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की वजह से सरकारी बैंकों पर से कारोबारियों को और निवेशकों का भरोसा उठ गया है। निवेशक अपने पास रखे सरकारी बैंकों के शेयरों को बेच रहे हैं और शायद यही वजह है कि सरकारी बैकों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। आलम यह है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट 12 सरकारी बैंकों में से 8 बैंकों के शेयर का भाव 100 रुपए के नीचे चल रहा है।

हालांकि जिन 8 बैंकों के शेयर का भाव 100 रुपए के नीचे आया है उनमें 4 ही बैंकों का शेयर PNB घोटाले से पहले 100 रुपए के ऊपर था, बाकी 4 बैंकों का शेयर पहले भी 100 रुपए के नीचे चल रहा था। लेकिन घोटाले की वजह से शेयरों में गिरावट काफी ज्यादा दर्ज की गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक के साथ यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक और  बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 100 रुपए से नीचे आया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक बुधवार को PNB के शेयर का भाव घटकर 94.40 रुपए, यूनियन बैंक के शेयर का भाव 94 रुपए, ओरिएंटल बैंक के शेयर का भाव 91 रुपए, और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर का भाव घटकर 98.50 रुपए पर आ गया। जिन बैंकों के शेयर का भाव पहले से ही 100 रुपए के नीचे ता उनमें बुधवार को सिंडिकेट बैंक के शेयर का भाव घटकर 55.15 रुपए, आईडीबीआई बैंक का 79.35 रुपए, इलाहाबाद बैंक का 46.55 रुपए और आंध्रा बैंक का 40.15 रुपए पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा