1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोमवार से शेयर ट्रेडिंग होगी सस्ती, BSE पर इन कंपनियों में पैसा लगाने पर नहीं लगेगा ट्रांजेक्शन शुल्क

सोमवार से शेयर ट्रेडिंग होगी सस्ती, BSE पर इन कंपनियों में पैसा लगाने पर नहीं लगेगा ट्रांजेक्शन शुल्क

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 11, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 02:27 pm IST

बीएसई के कारोबारी सदस्यों को प्रति माह 1,00,000 तक सौदों पर डेढ़ रुपए प्रति सौदे की दर से एक लाख से तीन लाख तक लेनदेन पर सवा रुपए प्रति सौदे के हिसाब से लेनदेन शुल्क देना होता है

transaction charges on Sensex stocks- India TV Hindi
Benefit from zero transaction charges on Sensex stocks with effect from Monday

नई दिल्ली। देश के सबसे पुराने शेयर एक्सचेंज बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) ने 2 हफ्ते पहले जिन कंपनियों में ट्रेडिंग पर ट्रांजेक्शन शुल्क खत्म करने का ऐलान किया था वह नियम 12 मार्च से सोमवार से लागू होने जा रहा है। एक्सचेंज ने वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के शेयरों पर से लेनदेन शुल्क हटाने की घोषणा की है।

फिलहाल इस बाजार में ग्रुप ए, बी और अन्य गैर-विशिष्ट शेयरों पर प्रतिभूतियों के सौदों पर 50 पैसे से लेकर डेढ़ रुपए तक प्रति सौदे की दर से लेनदेन शुल्क लगता है। बीएसई ने बयान में कहा है कि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 30 के शेयरों से 12 मार्च, 2018 से लेनदेन शुल्क हटाया जा रहा है।

एक्सचेंज ने कहा कि इस कदम से सेंसेक्स 30 के शेयरों में लेनदेन के लिए बीएसई सबसे पसंदीदा एक्सचेंज हो जाएगा। बीएसई के कारोबारी सदस्यों को प्रति माह 1,00,000 तक सौदों पर डेढ़ रुपए प्रति सौदे की दर से एक लाख से तीन लाख तक लेनदेन पर सवा रुपए प्रति सौदे के हिसाब से लेनदेन शुल्क देना होता है।

तीन लाख से पांच लाख तक यह शुल्क एक रुपए प्रति सौदा तथा पांच लाख से 20 लाख रुपए पर 75 पैए प्रति सौदा होता है। 20 लाख से अधिक सौदों पर 50 पैसे प्रति सौदा का भुगतान करना होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा