1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कोविड-19 के रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कोविड-19 के रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 06:59 pm IST

रुपये के उतार-चढ़ाव तथा कच्चे तेल की कीमत का भी बाजार पर असर संभव

Market Next Week- India TV Hindi
Market Next Week Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। भू-राजनीतिक घटनाक्रम तथा कोविड-19 महामारी के रुख से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। बाजार के जानकारों ने कहा कि इस सप्ताह शेयर बाजारों की दृष्टि से कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि.के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि सेंटीमेंट्स में सुधार और धन-प्रवाह की स्थिति बेहतर होने की वजह से निकट भविष्य में बाजार की रफ्तार कायम रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक रुख और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से बाजार की दिशा तय होगी।’’

जानकारों का कहना है कि शेयर आधारित गतिविधियों के अलावा वैश्विक बाजारों और विदेशी फंड्स के रुख से बाजार की चाल तय होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रुपये के उतार-चढ़ाव तथा कच्चे तेल की कीमतें बाजार को प्रभावित करेंगी। सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिमीत मोदी ने कहा, ‘‘‘इस सप्ताह कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है। पूरी दुनिया में बाजार यह आकलन करने का प्रयास कर रहे हैं कि लॉकडाउन में ढील से आर्थिक मांग की स्थिति में क्या सुधार होता है।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक इसको लेकर प्रतिक्रिया मिली जुली है और अभी यह अनुमान लगाना आसान नहीं है कि अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति कितनी तेजी से सुधरेगी।

 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 950.85 अंक या 2.81 प्रतिशत चढ़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड 15,413 की बढ़ेातरी हुई। अब इसके मामले 4,00,000 को पार कर गए हैं। देश में इस महामारी से अब तक 13,254 लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा