1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डी-मार्ट के शेयर की शानदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस 299 रुपए के मुकाबले 600 रुपए पर लिस्ट

डी-मार्ट के शेयर की शानदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस 299 रुपए के मुकाबले 600 रुपए पर लिस्ट

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 21, 2017 10:23 am IST,  Updated : Mar 21, 2017 02:22 pm IST

डी-मार्ट रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट की शेयर बाजार में जोरदार लिस्टिंग हुई है। डी-मार्ट का शेयर 101 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

Bumper Listing: डी-मार्ट के शेयर की शानदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस 299 रुपए के मुकाबले 600 रुपए पर लिस्ट- India TV Hindi
Bumper Listing: डी-मार्ट के शेयर की शानदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस 299 रुपए के मुकाबले 600 रुपए पर लिस्ट

नई दिल्ली। डी-मार्ट के नाम से रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट की शेयर बाजार में जोरदार लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर डी-मार्ट का शेयर 101 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। एनएसई पर डी-मार्ट का शेयर 600 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के लिए डी-मार्ट का इश्यू प्राइस 299 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।

104 गुना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

  • डी-मार्ट आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
  • इश्यू 104 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

 राधाकिशन दमानी एवेन्यू सुपरमार्ट के प्रोमोटर

  • जाने-माने निवेशक राधाकिशन दमानी एवेन्यू सुपरमार्ट के प्रोमोटर है और ये कंपनी डीमार्ट नाम से सुपरमार्केट चेन चलाती है। डीमार्ट के 41 शहरों में कुल 112 रिटेल स्टोर्स हैं और सप्लाई चेन के लिए 21 डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर हैं।

 जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज के लिए होगा

  • एवेन्यू सुपरमार्ट ने आईपीओ के जरिए करीब 1866 करोड़ रुपए जुटाए थे। एवेन्यू सुपरमार्ट आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज और एनसीडी के भुगतान के लिए करेगी। साथ ही नए स्टोर्स खोलने पर भी रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।

डी-मार्ट के 45 शहरों में कुल 118 स्टोर

  • डी-मार्ट के 45 शहरों में कुल 118 स्टोर हैं। एवेन्यु सुपरमार्ट्स की आय में फूड सेगमेंट का 52.8 फीसदी, नॉन-फूड सेगमेंट का 19.57 फीसदी और अपैरल सेगमेंट का 27.63 फीसदी का योगदान है।

एवेन्यु सुपरमार्ट्स की सालाना आय 8606 करोड़ रुपए

  • फाइनेंशियल ईयर 2015-16 में एवेन्यु सुपरमार्ट्स की आय 8606 करोड़ रुपए रही थी, जबकि मुनाफा 321 करोड़ रुपए रहा था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा