1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रेलिगेयर के सिक्योरिटी कारोबार को एडलवाइस खरीदेगा, शेयर बाजार को दी जानकारी

रेलिगेयर के सिक्योरिटी कारोबार को एडलवाइस खरीदेगा, शेयर बाजार को दी जानकारी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 20, 2017 09:11 am IST,  Updated : Dec 20, 2017 09:11 am IST

एडलवाइज के मुताबिक रेग्युलेटरी मंजूरी के साथ सभी नियम और शर्तों के पूरा होने के बाद ही रेलिगेयर सिक्योरिटीज का अधिग्रहण होगा।

Religare- India TV Hindi
Edelweiss to acquire security business of Religare

नई दिल्ली। देश की दो बड़ी शेयर ब्रोकिंग कंपनियों एडवलाइस और रेलिगेयर सिक्योरिटीज के बीच बड़ी डील होने जा रही है। एडलवाइस की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक वह रेलिगेयर के सिक्योरिटी कारोबार का अधिग्रहण करने जा रही है। एडलवाइज के मुताबिक रेग्युलेटरी मंजूरी के साथ सभी नियम और शर्तों के पूरा होने के बाद ही यह अधिग्रहण होगा। अधिग्रहण के बाद रेलिगेयर सिक्योरिटीज की 90 शाखाओं के साथ 10 लाख ग्राहकों और कर्मचारियों की देखरेख एडलवाइज करेगा।

सिक्योरिटी कारोबार में रेलिगेयर की देशभर में करीब 1250 शहरों में पहुंच है साथ में इसके पास शेयर और कमोडिटी के अलावा फाइनेशियल मार्केट में ट्रेडिंग और निवेश के लिए सभी तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। देशभर में रिलेगेयर सिक्योरिटीज के करीब 8400 कर्मचारी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा