1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में दिवाली से पहले आई रौनक, सेंसेक्स 222 अंक चढ़ा और निफ्टी ने किया 9970 का स्‍तर पार

शेयर बाजार में दिवाली से पहले आई रौनक, सेंसेक्स 222 अंक चढ़ा और निफ्टी ने किया 9970 का स्‍तर पार

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 06, 2017 06:26 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 06:26 pm IST

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूती देखी गई। प्रमुख सूचंकांक सेंसेक्स 222 अंक की मजबूती के साथ 31,814.22 पर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में दिवाली से पहले आई रौनक, सेंसेक्स 222 अंक चढ़ा और निफ्टी ने किया 9970 का स्‍तर पार- India TV Hindi
शेयर बाजार में दिवाली से पहले आई रौनक, सेंसेक्स 222 अंक चढ़ा और निफ्टी ने किया 9970 का स्‍तर पार

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूती देखी गई। प्रमुख सूचंकांक सेंसेक्स 222 अंक की मजबूती के साथ 31,814.22 पर और निफ्टी 91 अंकों की मजबूती के साथ 9,979.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.31 अंकों की तेजी के साथ 31,633.34 पर खुला और 222.19 अंकों या 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 31,814.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,844.28 के ऊपरी और 31,632.81 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 25 में तेजी रही। ये शेयर टाटा स्टील (4.73 फीसदी), सन फार्मा (3.19 फीसदी), एनटीपीसी (2.72 फीसदी), एसबीआई (2.11 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.85 फीसदी) रहे।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प (1.42 फीसदी), डॉ. रेड्डीज (0.40 फीसदी), एचडीएफसी (0.38 फीसदी), पावर ग्रिड (0.02 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.01) प्रमुख रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 148.34 अंकों की तेजी के साथ 15,840.15 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 180.05 अंकों की तेजी के साथ 16,629.23 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.45 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 9,908.15 पर खुला और 91.00 अंकों या 0.92 फीसदी की मजबूती के साथ 9,979.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,989.35 के ऊपरी और 9,906.60के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। इनमें धातु (3.14 फीसदी), तेल एवं गैस (2.09 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.84 फीसदी), यूटिलिटीज (1.79 फीसदी) और ऊर्जा (1.64 फीसदी) प्रमुख रहे बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,698 शेयरों में तेजी रही, वहीं 963 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 116 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा