1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. करवाचौथ से पहले सस्‍ता हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए देने होंगे आपको 30,550 रुपए

करवाचौथ से पहले सस्‍ता हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए देने होंगे आपको 30,550 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 03, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 04:44 pm IST

विदेशों में कमजोर रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से मांग घटने से सर्राफा बाजार में आज सोना 200 रुपए टूटकर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

करवाचौथ से पहले सस्‍ता हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए देने होंगे आपको 30,550 रुपए- India TV Hindi
करवाचौथ से पहले सस्‍ता हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए देने होंगे आपको 30,550 रुपए

नई दिल्‍ली। करवाचौथ त्‍योहार से पहले सोने में आई गिरावट से महिलाओं के चेहरों पर मुस्‍कान आ सकती है। विदेशों में कमजोर रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से मांग घटने से सर्राफा बाजार में आज सोना 200 रुपए टूटकर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्‍का निर्माताओं की ओर से उठाव कमजोर रहने से चांदी भी 600 रुपए घटकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख की वजह से निवेशकों का झुकाव सोने की तरफ कमजोर हुआ है। अमेरिका में मजबूत मैन्‍यूफैक्‍चरिंग आंकड़ो से डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग कमजोर पड़ी है। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स और रिटेलर्स की कमजोर मांग से भी कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

सिंगापुर में सोना 0.14 प्रतिशत घटकर 1268.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं दूसरी ओर राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200-200 रुपए घटकर क्रमश: 30,550 रुपए और 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। हालांकि, गिन्‍नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बिना किसी बदलाव के स्थिर बना रहा।

ओवरऑल ट्रेंड की तर्ज पर चांदी तैयार का भाव भी 600 रुपए घटकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 455 रुपए घटकर 39,285 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्‍कों का भाव बिना किसी बदलाव के 74,000 रुपए खरीद और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा