1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rose: सोना फि‍र पहुंचा 30,000 के नजदीक, चांदी ने छुआ 43,000 का आंकड़ा

Gold rose: सोना फि‍र पहुंचा 30,000 के नजदीक, चांदी ने छुआ 43,000 का आंकड़ा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 14, 2017 05:39 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 05:39 pm IST

लगातार चौथे दिन कीमतों में तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 30,000 के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को सोना 100 रुपए की बढ़त के साथ 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

Gold rose: सोना फि‍र पहुंचा 30,000 के नजदीक, चांदी ने छुआ 43,000 का आंकड़ा- India TV Hindi
Gold rose: सोना फि‍र पहुंचा 30,000 के नजदीक, चांदी ने छुआ 43,000 का आंकड़ा

नई दिल्‍ली। लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 30,000 के करीब पहुंच गया। विदेशों में मजबूती के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपए की बढ़त के साथ 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण चांदी भी 100 रुपए तेजी के साथ 43,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर फि‍र पहुंच गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा घरेलू हाजिर बाजार में शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से कारोबारी धारणा मजबूत बनी रही। न्यूयॉर्क में कल सोना 0.09 प्रतिशत चढ़ कर 1,287.80 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.52 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,950 रुपए और 29,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। पिछले तीन दिन में सोना कुल मिला कर 560 रुपए मजबूत हुआ था। गिन्नी 24,500 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर बनी रही।

चांदी हाजिर 100 रुपए की तेजी के साथ 43,000 रुपए प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी 120 रुपए की तेजी के साथ 42,570 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा