1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक संकेत और मांग में गिरावट से कीमती धातुओं में नरमी, सोना डेढ़ माह के निचले स्‍तर पर पहुंचा

कमजोर वैश्विक संकेत और मांग में गिरावट से कीमती धातुओं में नरमी, सोना डेढ़ माह के निचले स्‍तर पर पहुंचा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 06, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 04:07 pm IST

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 290 रुपए घटकर 28,930 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया।

कमजोर वैश्विक संकेत और मांग में गिरावट से कीमती धातुओं में नरमी, सोना डेढ़ माह के निचले स्‍तर पर पहुंचा- India TV Hindi
कमजोर वैश्विक संकेत और मांग में गिरावट से कीमती धातुओं में नरमी, सोना डेढ़ माह के निचले स्‍तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट के बीच यहां राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 290 रुपए घटकर 28,930 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। यह पिछले डेढ़ माह का सबसे निचला स्‍तर है। चांदी भी 200 रुपए गिरकर 38,500 रुपए प्रति किग्रा पर आ गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोने की कमजोरी के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की ओर से मांग के अभाव में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,223.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.56 प्रतिशत गिरकर 15.98 डॉलर प्रति औंस रह गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 290-290 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,930 रुपए और 28,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 23 मई के बाद का यह न्यूनतम स्तर है। इस तरह चार दिन में सोना 480 रुपए नीचे आ चुका है। गिन्नी की कीमत 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

चांदी टंच 200 रुपए की तेजी के साथ 38,500 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 155 रुपए की तेजी के साथ 37,485 रुपए प्रति किग्रा रहा।

सिक्का चांदी (लिवाल) 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा