1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 4 दिन में 670 रुपए हुआ सस्ता, 6 हफ्तों के नीचे निचले स्तर पर फिसली कीमतें

सोना 4 दिन में 670 रुपए हुआ सस्ता, 6 हफ्तों के नीचे निचले स्तर पर फिसली कीमतें

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 04, 2017 03:29 pm IST,  Updated : May 04, 2017 03:29 pm IST

सोना 270 रुपए टूटकर 28,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जो कि 6 हफ्तों का निचला स्तर है। सोमवार से अब तक सोना 670 रुपए सस्ता हो चुका है।

सोना 4 दिन में 670 रुपए हुआ सस्ता, 6 हफ्तों के नीचे निचले स्तर पर फिसली कीमतें- India TV Hindi
सोना 4 दिन में 670 रुपए हुआ सस्ता, 6 हफ्तों के नीचे निचले स्तर पर फिसली कीमतें

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतें पर दबाव बना है। वहीं घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी भी घटी है। अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। सिंगापुर में सोना 0.28 फीसदी टूटकर 1234.20 डॉलर प्रति औंस पर रह गया है। चांदी 0.03 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 16.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 270 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद सोने का भाव क्रमश: 28,880 और 28,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले तीन दिन में सोना 400 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं गिन्नी के भाव 100 रुपए गिरकर 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा