1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मांग घटने से सोना 50 रुपए गिरा, अब 10 ग्राम के लिए देना होगा आपको 30,800 रुपए

मांग घटने से सोना 50 रुपए गिरा, अब 10 ग्राम के लिए देना होगा आपको 30,800 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 23, 2017 06:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 06:38 pm IST

तेजी के रुख के बावजूद स्थानीय मांग कमजोर पड़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए गिरकर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

मांग घटने से सोना 50 रुपए गिरा, अब 10 ग्राम के लिए देना होगा आपको 30,800 रुपए- India TV Hindi
मांग घटने से सोना 50 रुपए गिरा, अब 10 ग्राम के लिए देना होगा आपको 30,800 रुपए

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद स्थानीय मांग कमजोर पड़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए गिरकर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 200 रुपए घटकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार दाम में गिरावट और बड़ी होती लेकिन विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख ने गिरावट पर अंकुश लगा दिया। घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से मुख्यत: कीमतों में गिरावट आई है। वैश्विक स्‍तर पर, न्यूयॉर्क में कल सोने की कीमत 0.50 प्रतिशत बढ़कर 1,297.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत भी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.98 डॉलर प्रति औंस हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में  99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत प्रत्येक 50-50 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30,800 रुपए तथा 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। कल के कारोबार में इस बहुमूल्यू धातु की कीमत में 350 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि, सीमित सौदों के बीच 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 24,700 रुपए पर स्थिर रहा।

गिरावट के आम रुख के अनुरूप चांदी हाजिर 200 रुपए घटकर 40,500 प्रति किलो रह गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 205 रुपए गिरकर 39,725 रुपए प्रति किलो रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा