1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक संकेतों से सोना 150 रुपए घटकर 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया

वैश्विक संकेतों से सोना 150 रुपए घटकर 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 28, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 05:21 pm IST

मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख से राजधानी दिल्ली में सोना आज 150 रुपये की गिरावट के साथ 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वैश्विक संकेतों से सोना 150 रुपये घटकर 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी की भी चमक घटी- India TV Hindi
वैश्विक संकेतों से सोना 150 रुपये घटकर 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी की भी चमक घटी

नई दिल्ली स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख से राजधानी दिल्ली में सोना आज 150 रुपये की गिरावट के साथ 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 225 रुपए टूटकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं और खुदरा मांग घटने से मुख्य रूप से सोने में गिरावट आई।

सिंगापुर में सोना 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 1,257.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 150-150 रुपए टूटकर क्रमश: 29,300 रुपए और 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कल के कारोबार में यह 230 रुपए चढ़ा था।

सीमित सौदों के बीच गिन्नी के भाव हालांकि 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। सोने की तरह चांदी हाजिर भी 225 रुपए टूटकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 370 रुपए के नुकसान से 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्का लिवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा