1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतें पहुंची एक महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी में 350 रुपए की उछाल

सोने की कीमतें पहुंची एक महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी में 350 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 05, 2017 05:39 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 05:39 pm IST

सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए की बढ़त के साथ 28,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह स्तर एक महीने का उच्चतम स्तर है। चांदी में 350 रुपए की तेजी आई।

सोने की कीमतें पहुंची एक महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी में 350 रुपए की उछाल- India TV Hindi
सोने की कीमतें पहुंची एक महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी में 350 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए की बढ़त के साथ 28,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह स्तर एक महीने का उच्चतम स्तर है। घरेलू स्तर पर बढ़ी डिमांड और मजोबूत ग्लोबल संकेत के चलते सोने में उछाल देखने को मिल रही है। वहीं चांदी 350 रुपए चढ़कर 40,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। चांदी में आई तेजी के पीछे इंडस्ट्रीयल मांग में इजाफा और सिक्का बनाने वालों की खरीदारी को माना जा रहा है।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि सोने को लेकर सेंटिमेंट में बदलाव आया है। यहीं वजह है की कीमतें एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ी है। दरअसल अमेरिकी डॉलर प्रमुख करेंसी के मुकाबले 14 साल के ऊपरी स्तर से फिसल गया है।

सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी

  • सिंगापुर में सोना 0.90 फीसदी की उछाल के साथ 1173.51 डॉलर प्रति हो गया है।
  • गुरुवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 180 रुपए की तेजी दर्ज
  • तेजी के बाद भाव क्रमश: 28,730 और 28,580 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • पिछले दो दिन में सोना 250 रुपए महंगा हुआ है।
  • गिन्नी 200 रुपए की तेजी के साथ 24,200 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

तस्‍वीरों के जरिए जानिए गोल्‍ड से जुड़े कुछ अद्भुत तथ्‍य

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

चांदी पहुंची 40,500 के पार

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 350 रुपए महंगी हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 40,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 360 रुपए की तेजी के साथ 40,580 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा